बिना नेट शोधार्थियों की फेलोशिप बंद करने के फैसले के विरोध में प्रदर्शन तेज

                 नॉन नेट फेलोशिप बंद करने के विरोध में प्रदर्शन तेज हो गया है। आइसा के बाद एबीवीपी और सछास से जुड़े छात्रों ने भी शनिवार को प्रदर्शन किया। अलग-अलग हुए प्रदर्शन में छात्रों ने प्रधानमंत्री तथा यूजीसी के चेयरमैन का पुतला दहन भी किया।
                 हालांकि छात्रों के विरोध पर केंद्र सरकार ने यूजीसी से इस निर्णय की समीक्षा करने के लिए कहा है। इसके बावजूद विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी क्रम में एबीवीपी कार्यकर्ताआें ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ भवन पर प्रदर्शन किया।
                 उन्होंने यूजीसी के चेयरमैन का पुतला दहन किया। छात्रों का कहना था कि फेलोशिप नहीं मिलने से गरीब छात्र-छात्राओं की परेशानी बढ़ जाएगी। उन्होंने मांग नहीं माने जाने पर तेज आंदोलन की चेतावनी दी।
                 समाजवादी छात्रसभा से जुड़े छात्रों ने भी विश्वविद्यालय के छात्रसंघ भवन प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। उनका कहना था कि यह फैसला मेधावियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। इसके खिलाफ वे तेज आंदोलन करेंगे। उन्होंने दिल्ली में आंदोलनरत छात्रों पर लाठीचार्ज की भी निंदा की।
 

Kewards ; Net,Non net fellowship,Abvp,ugc

Comments

Popular posts from this blog

बैंक में पीओ की निकली 330 वैकेंसी, जल्दी करें आवेदन ; अंतिम तिथि 27 सितंबर 2018

खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) 2019 : ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू, प्री और मेंस का पाठ्यक्रम भी जारी

सैनिक स्कूल में टीजीटी, एलडीसी, यूडीसी सहित अनेक पदों पर भर्तियाँ, 29 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग में डायरेक्टर,मैनेजर और एडवाइजर के पदों पर भर्ती

विशिष्ट बीटीसी 2005 : चयनित सहायक अध्यापकों को पुरानी पेंशन योजना मामला

शिक्षामित्रों को भारी राहत ; सरकार को और शिक्षामित्र भर्ती न करने का आदेश 

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

रेलवे में 4000 से ज्यादा पदों पर भर्तियाँ, 10वीं पास के लिए बिना परीक्षा और इंटरव्यू के नौकरी का सुनहरा मौका

स्कूलों का वार्षिक कैलेंडर होगा तैयार ; पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद व अन्य गतिविधियों का भी समय होगा निर्धारण

शिक्षामित्रों ने टीईटी-15 के लिए कसी कमर ; शिक्षामित्र संघ ने सभी जिला एवं मंडल अध्यक्ष को लिखी चिळी