बिना कट ऑफ जारी किए साक्षात्कार ; हाई कोर्ट ने किया जवाब तलब

                  संयुक्त अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2013 में लिखित परीक्षा का अंक जारी नहीं करने और अभ्यर्थियों को सीधे साक्षात्कार के लिए बुलाए जाने के मामले में प्रदेश सरकार और लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष से जवाब मांगा है।
                कोर्ट ने यह बताने को कहा है कि प्रारंभिक परीक्षा की घोषणा के बाद अब तक कट ऑफ अंक क्यों नहीं बताए गए हैं। हरीश कुमार जायसवाल की याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति बी अमित स्थालेकर ने यह आदेश दिया है।
                याची का कहना है कि उसने संयुक्त अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2013 की परीक्षा दी थी। उसमें पास होने के बाद मुख्य परीक्षा दी और उसका परिणाम घोषित हो गया, मगर मुख्य परीक्षा में वह सफल नहीं हुआ।
                  मुख्य परीक्षा का कट ऑफ अंक नहीं बताया गया और तमाम अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में भी बुला लिया गया। कहा गया कि अंक बताए बिना साक्षात्कार के लिए बुलाना गलत है।
                  कोर्ट ने लोक सेवा आयोग से 29 अक्तूबर तक जवाब मांगा है कि किस प्रकार से बिना अंक बताए साक्षात्कार हेतु लोगों को बुलाया जा रहा है।

Kewards ; Upgovt,High Court,interview,upsc




Comments

Popular posts from this blog

नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नालको) में 120 ग्रेज्युएट इंजीनियर पदों के लिए भर्तियाँ, सीघ्र करें आवेदन

आर्मी भर्ती रैली 2020 : 8वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

शिक्षामित्रों ने टीईटी-15 के लिए कसी कमर ; शिक्षामित्र संघ ने सभी जिला एवं मंडल अध्यक्ष को लिखी चिळी

प्रसार भारती में उत्पादन सहायक और संवाददाता सहित 89 पदों पर भर्तियाँ, अंतिम तिथि 12 जुलाई, 2019

UPSSSC pre exam के 672 पदों की भर्ती, परीक्षा प्री के लिए एडमिट कार्ड जारी upsssc.gov.in से निकाले

Recruitment for 229 posts of technicians,scientists officers etc

रक्षा मंत्रालय में फायरमैन और ट्रेड्स के  38 पदों हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित

उच्च शिक्षा Online Classes : डिग्री कालेजों में ऑनलाइन शिक्षा की तैयारी शुरू

MTNL में जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर सहित अन्य पदों पर भर्ती