इंस्पायर अवार्ड योजना : राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन छह और सात दिसंबर को आईआईटी दिल्ली में

                 इंस्पायर अवार्ड योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन छह और सात दिसंबर को आईआईटी दिल्ली में किया जाएगा। जिसमें राज्य स्तरीय प्रदर्शनी से चयनित 81 बाल वैज्ञानिकों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
                इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक अमर नाथ वर्मा ने जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश भेजकर कहा है कि इन चयनित बाल वैज्ञानिकों को राष्ट्रीय प्रदर्शनी में प्रतिभाग कराया जाए।
                  दरअसल, जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के बाद बीते 26 से 28 अगस्त को राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें यूपी के 81 मॉडलों का चयन 26 से 28 अक्टूबर तक दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में शामिल होने के लिए किया गया था। लेकिन बाद में भारत सरकार की ओर से राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी की तिथि छह और सात दिसंबर किए जाने का पत्र जारी कर दिया गया।              
                माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी 81 चयनित बाल वैज्ञानिकों को राष्ट्रीय प्रदर्शनी में प्रतिभाग कराना सुनिश्चित करें। इन बाल वैज्ञानिकों के आवासीय एवं भोजन आदि की व्यवस्था गौतमबुद्व नगर केराजकीय इंटर कॉलेज सेक्टर-12 नोएडा में की गई है।
                 इसलिए इन सभी बच्चों को चार दिसंबर की शाम तक वहां प्रत्येक दशा में उपस्थित होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि डीआईओएस को निर्देश दिए गए हैं कि अपने जनपद के टीम लीडर का चयन कर इन छात्रों को समय से उपस्थित होने के निर्देश दें।

Kewards : students,inspire award,science exhibition

Comments

Popular posts from this blog

69 हजार शिक्षक भर्ती Answer Key : आज जारी होगी उत्तरमाला, अगले सप्ताह जारी हो सकता है रिजल्ट

केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कई विभिन्न पदों पर भर्तियाँ, 17 जुलाई, 2020 तक करें आवेदन

भारतीय आयुध निर्माणी बोर्ड में 6060 पदों पर भर्तियां, 9 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई

शिक्षामित्रों को टीईटी से छूट के लिए एनसीटीई को भेजा पत्र : मामला केंद्र के अधीन

प्रतियोगियों में किस कदर अविश्वास ; आयोग पर चल रहे 3116 मुकदमे

आर्मी भर्ती रैली 2020 : 8वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

शिक्षक पात्रता परीक्षा ; लागू होगा समान पाठ्यक्रम, एनसीटीई ने खराब नतीजों को देखते हुये सुधार की दिशा में उठाया कदम

उत्तर प्रदेश डाक सर्कल ग्रामीण डाक सेवक का परिणाम जारी, यहाँ करें चेक