एसएमएस से एनआइसी को भेजे जाने वाले विद्यार्थियों की हाजिरी की होगी क्रास चेकिंग ; हाजिरी में खेल करने वाले शिक्षक हो जाएं सजग

                 स्कूलों में छात्र-छात्रओं की हाजिरी में खेल करने वाले शिक्षक सजग हो जाएं। एसएमएस से एनआइसी को भेजे जाने वाले विद्यार्थियों की हाजिरी की जांच कराई जाएगी।
                 एनआइसी डाटा और स्कूल पंजिका में उपस्थित बच्चों की संख्या की क्रास चेकिंग की जाएगी। गड़बड़ी उजागर होने पर शिक्षक निलंबित होंगे।
                   इस संबंध में मुख्य सचिव आलोक रंजन ने प्रदेश के समस्त जिलाधिकारी को पत्र जारी किया है। मुख्य सचिव ने निर्देशित किया है कि जिलाधिकारी अधीनस्थ अधिकारी जैसे उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, खंड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी के माध्यम से प्रत्येक विकास खंड में सप्ताह में कम से कम दो शैक्षिक दिवस में पांच स्कूलों का स्थलीय निरीक्षण कराना सुनिश्चित करें।
                     साथ ही एनआइसी को प्राप्त बच्चों की संख्या के आधार पर स्कूल उपस्थिति पंजिका से बच्चों की हाजिरी की पड़ताल करें। कहीं पर भी उपलब्ध डाटा से विसंगति दिखने पर संबंधित शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
                       दरअसल, बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में साल दर साल छात्र-छात्रओंकी संख्या में कमी आ रही है। करोड़ों रुपये शिक्षा संवर्धन के नाम पर पानी की तरह बहाए जाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।
                       शासन को कई जनपदों से शिकायत प्राप्त हो रही है कि शिक्षकों द्वारा एनआइसी को दिए जाने वाले ब्योरे में खेल किया जा रहा है। एसएमएस से हाजिरी की संख्या बढ़ाकर भेजी जा रही है। इसी क्रम में क्रास चेकिंग कराने की योजना बनाई गई है।

Kewards ; BasicEducation,teachers,students,upgovt,attendence

Comments

Popular posts from this blog

बैंक में पीओ की निकली 330 वैकेंसी, जल्दी करें आवेदन ; अंतिम तिथि 27 सितंबर 2018

खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) 2019 : ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू, प्री और मेंस का पाठ्यक्रम भी जारी

सैनिक स्कूल में टीजीटी, एलडीसी, यूडीसी सहित अनेक पदों पर भर्तियाँ, 29 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग में डायरेक्टर,मैनेजर और एडवाइजर के पदों पर भर्ती

विशिष्ट बीटीसी 2005 : चयनित सहायक अध्यापकों को पुरानी पेंशन योजना मामला

शिक्षामित्रों को भारी राहत ; सरकार को और शिक्षामित्र भर्ती न करने का आदेश 

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

रेलवे में 4000 से ज्यादा पदों पर भर्तियाँ, 10वीं पास के लिए बिना परीक्षा और इंटरव्यू के नौकरी का सुनहरा मौका

स्कूलों का वार्षिक कैलेंडर होगा तैयार ; पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद व अन्य गतिविधियों का भी समय होगा निर्धारण

शिक्षामित्रों ने टीईटी-15 के लिए कसी कमर ; शिक्षामित्र संघ ने सभी जिला एवं मंडल अध्यक्ष को लिखी चिळी