UP वाराणसी में ; संतों, बटुकों और अन्य लोगों पर लाठीचार्ज के विरोध में अन्याय प्रतिकार यात्रा

             विहिप समेत कई संगठनों ने यात्रा का समर्थन तो एक व्यापारी संगठन ने बनारस बंद का भी आह्वान किया है।
                दूसरे व्यापारी संगठन ने अपने को बंद से अलग रखा है मगर उसने यात्रा का समर्थन किया है। यात्रा सोमवार दोपहर बाद 3 बजे से मैदागिन स्थित टाउनहाल मैदान से निकलेगी। शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के शिष्य प्रतिनिधि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद एवं विहिप खेमे के महंत बालक दास यात्रा की अगुवाई करेंगे।
                   दूसरी ओर, प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए हैं। डीएम-एसएसपी की अध्यक्षता में देर शाम प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया गया। यात्रा के मद्देनजर मैदागिन-गोदौलिया के बीच सभी प्रकार के वाहनों को प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया गया है।
                   अन्याय प्रतिकार यात्रा के समर्थक लाठीचार्ज के दोषी  अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई, मुख्यमंत्री से इसके लिए माफीनामा की मांग कर रहे हैं। यात्रा में शामिल संत दशाश्वमेध घाट पहुंचकर गंगा में ही मूर्ति विसर्जन का संकल्प भी लेंगे।
                    यात्रा की सफलता के लिए रविवार पूरे दिन केदार घाट स्थित विद्या मठ के अलावा शहर के विभिन्न स्थानों पर बैठकें होती रहीं। अलग-अलग टोलियों में जनसंपर्क हुआ। सोशल मीडिया के जरिए भी लोगों से यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया जाता रहा।
                      उधर, बनारस बंद के असर को कम करने और यात्रा को टालने के लिए प्रशासन का प्रयास रविवार को भी जारी रहा। कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण और आईजी अमरेन्द्र सेंगर शनिवार आधी रात के बाद विद्या मठ पहुंचे और स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से यात्रा को स्थगित करने करने का आग्रह किया। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि बटुकों से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के माफी मांगने तक कोई बात नहीं होगी।

Kewards ; varanasi,Saints,upgovt,journey

Comments

Popular posts from this blog

69 हजार शिक्षक भर्ती Answer Key : आज जारी होगी उत्तरमाला, अगले सप्ताह जारी हो सकता है रिजल्ट

Recruitment to the post of Technician 'B' (Civil), Technician 'B' (Electrical) and Junior Hindi Translator

केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कई विभिन्न पदों पर भर्तियाँ, 17 जुलाई, 2020 तक करें आवेदन

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई

शिक्षामित्रों को टीईटी से छूट के लिए एनसीटीई को भेजा पत्र : मामला केंद्र के अधीन

प्रतियोगियों में किस कदर अविश्वास ; आयोग पर चल रहे 3116 मुकदमे

आर्मी भर्ती रैली 2020 : 8वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

शिक्षक पात्रता परीक्षा ; लागू होगा समान पाठ्यक्रम, एनसीटीई ने खराब नतीजों को देखते हुये सुधार की दिशा में उठाया कदम

उत्तर प्रदेश डाक सर्कल ग्रामीण डाक सेवक का परिणाम जारी, यहाँ करें चेक