10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का बड़ा मौका

                 10वीं पास युवाओं के लिए जेल में सरकारी नौकरी पाने का बड़ा मौका आया है महानिदेशालय कारागार राजस्थान, जयपुर में जेलर (जेलर वार्डर) के 925 पदों पर भर्ती निकली है।
                 इन पदों के तहत राजस्थान के जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, बीकानेर, अजमेर और अनुसूचित क्षेत्र के लिए भर्ती की जानी है।
                 शैक्षिक योग्यता के तहत उम्मीदवारों को मान्यताप्राप्त विद्यालय से 10वीं परीक्षा उत्तीर्ण होना निर्धारित किया गया है। पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की शारीरिक योग्यता भी निर्धारित की गई है।
                  अंतिम रूप से चयनित आवेदकों को वेतनमान के रूप में  5,200 रुपये से 20,200 रुपये प्रतिमाह एवं 1,900 रुपये ग्रेड पे दिए जाने का प्रावधान किया गया है।
                 विज्ञापित पदों पर उम्मीदवारो की आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 26 वर्ष होना आवश्यक है।
                आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए राजस्थान सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट का प्रावधान किया गया है।
                 आवेदन शुल्क के तहत राजस्थान में निवास करने वाले अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 200 रूपये एवं अन्य सभी आवेदकों के लिए आवेदन शुल्क 250 रूपये निर्धारित किया गया है।
                 विज्ञापित पदों पर ऑनलाइन माध्यम से करें। उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के साथ वेबसाइट प्रयोग शुल्क अतिरिक्त देना होगा।
                 आवेदन करने के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर जाकर दर्शाए गए नियमों के अनुसार पूर्ण रूप से सावधानीपूर्वक भरें।
                 उम्मीदवार अपने आवेदन में अपनी शैक्षिक योग्यता एवं अन्य सभी जानकारी पूर्णतः सत्य दें अन्यथा उनका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा और इसकी जिम्मेदारी विभाग की नहीं  होगी।
                 विज्ञापित पदों पर आवेदन 2 दिसंबर 2015 तक किया जा सकता है। आवेदन से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार महानिदेशालय कारागार राजस्थान विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.rajprisons.in पर लॉगइन करें।


Kewards ; rajprisons,jailor,Rajasthan,govt

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय डाक विभाग में सरकारी नौकरी के लिए फिर एक मौका, 15 जनवरी, 2020 तक करें आवेदन

1337 प्रधानाचार्यो और शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया निरस्त ; स्कूलों को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर चलाने का निर्णय 

शिक्षा मित्रों का समायोजन मामला ; विरोध में पांच अक्टूबर से सात अक्टूबर तक जंतर मंतर पर प्रदर्शन

Up: Court case of 41 thousand soldiers deliver recruitment

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

29 हजार शिक्षकों की नियुक्ति में पेंच ; तकनीकी स्नातक डिग्री धारकों को भी नियुक्ति दी गई जिनपर स्नातक में गणित या विज्ञान विषय नहीं, कोर्ट के आदेश पर निर्भर करेगी शिक्षकों की नियुक्ति

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2020 : शीघ्र होंगे जारी, अधिकारिक वेबसाइट से ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

बीएड 2016; प्रवेश काउंसिलिंग आज से, रैंक एक से 6500 तक के अभ्यर्थी बुलाए गए

मोती कैसे प्राप्त करें ?