डाबर इंडिया लिमिटेड कंपनी में 120 पदों पद भर्ती

              डाबर इंडिया लिमिटेड कंपनी युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने जा रही है। कंपनी द्वारा ज्योत्सना आईटीआई लोहारी जिला हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश में 28 नवंबर को साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा।
                कंपनी ने शैक्षणिक योग्यता आईटीआई पास रखी है। कंपनी सिर्फ आईटीआई डिप्लोमा धारकों का ही चयन करेगी। कंपनी ने उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 22 वर्ष निर्धारित की है।
                 कंपनी आईटीआई डिप्लोमा धारकों के 120 पदों पर साक्षात्कार लेगी। कंपनी फिटर प्रशिक्षुओं के 20 पद भरेगी जबकि इलेक्ट्रीशियन व इलेक्ट्रॉनिक्स में डिप्लोमा धारकों के100 पद भरेगी।
                कंपनी 100 पदों पर 2011-12, 2012-13 व 2013-14 में पास हुए फिटर, इलेक्ट्रीशियन व इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड के युवाओं का चयन करेगी।
                कंपनी फिटर प्रशिक्षुओं को 6700 रुपये मासिक वेतन जबकि अन्य को 7500 रुपये मासिक वेतन प्रदान करेगी।
                कंपनी के अधिकारी पहले युवाओं की लिखित परीक्षा लेंगे उसके बाद उत्तीर्ण युवाओं का पर्सनल इंटरव्यू होगा। चयनित युवाओं को कंपनी बुलावा पत्र जारी करेगी।
                ज्योत्सना आईटीआई के मैनेजर जेके चौहान ने बताया कि डाबर इंडिया लिमिटेड के मैनेजर ने मेल भेजकर साक्षात्कार की जानकारी दी है। कंपनी 28 नवंबर को साक्षात्कार का आयोजन करेगी। आईटीआई डिप्लोमा धारक साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

Kewards ; interview,iti,jobs,private

Comments

Popular posts from this blog

बैंक में पीओ की निकली 330 वैकेंसी, जल्दी करें आवेदन ; अंतिम तिथि 27 सितंबर 2018

15,000 सहायक अध्यापकों की भर्ती ; मंगलवार से प्रकाशित होंगे काउंसलिंग के विज्ञापन, पहली काउंसलिंग 26 अक्तूबर व दूसरी 6 नवंबर को

jobs for 13 posts of DSP in NIA

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

शिक्षामित्रों ने टीईटी-15 के लिए कसी कमर ; शिक्षामित्र संघ ने सभी जिला एवं मंडल अध्यक्ष को लिखी चिळी

जल्द ही करोड़ों की सैलरी वाली नौकरियों की बहार ; 1500 से ज्यादा नौकरियां

UPSSSC pre exam के 672 पदों की भर्ती, परीक्षा प्री के लिए एडमिट कार्ड जारी upsssc.gov.in से निकाले

स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे अब खादी एवं ग्रामोद्योग की तैयार की हुई ड्रेस पहनेंगे ; स्कूल ड्रेस मुहैया कराने की तैयारी

नॉन टीचिंग श्रेणी के ग्रेड-1/2 के 116 पदों पर भर्तियाँ, 06 मार्च 2020 तक करें आवेदन

एलआईसी में एएओ के700पदों पर भर्ती