यूपीटीईटी-2015 : पांच अलग-अलग श्रेणियों में पूछे जाएंगे बहुविकल्पीय प्रश्न, दो घंटे में देने होंगे 150 प्रश्नों के जवाब, ओएमआर शीट के गोले को काला कर देना होगा उत्तर

             यूपी टीईटी-2015 की परीक्षा दो सत्रों में दो फरवरी को होने जा रही है। इस दौरान दो घण्टे में अभ्यर्थियों को 150 प्रश्नों का उत्तर देना होगा।यह प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे।ऐसे में अभ्यर्थियों को ओएमआर शीट के गोलों को काला करना होगा।
             अभ्यर्थियों को इन गोलों को इस तरह से काला करना होगा जिससे कि ओएमआर शीट के नीचे लगी हुईकार्बन शीट पर भी गोले का निशान आ जाये।अभ्यर्थियों को उत्तर देने के लिए गोला पूरी तरह से काला करना होगा। आधा या कम गोला काला करने पर उत्तर नहीं माना जायेगा और अंक नहीं मिलेगा। इससे अभ्यर्थियों का नुकसान होगा।
             सबसे बड़ी बात यह है कि परीक्षा में मानइस मार्किग नहीं है।इससे अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी और उनको नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा।
 .           टीईटी की प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा में पांच विषयों से प्रश्न पूछे जायेंगे।इनमें गणित, बाल मनोविज्ञान, हिन्दी, संस्कृत-अंग्रेजी और उर्दू में से किसी एक विषय का उत्तर देना है जबकि पांचवां विषय पर्यावरण अध्ययन का है।
             अभ्यर्थियों को प्रश्नों का उत्तर दो घण्टे में देना होगा।इसी प्रकार से उच्च प्राथमिक टीईटी परीक्षा में बीएड धारक अभ्यर्थीशामिल होंगे। इनको परीक्षा में गणित, बाल मनोविज्ञान, हिन्दी भाषा, संस्कृत-अंग्रेजी और उर्दू एवं विज्ञान या गणित के प्रश्नों का उत्तर देना होगा।इन पांचों प्रश्न पत्रों में अभ्यर्थियों को पास होना होगा।सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी श्रीमती नीना श्रीवास्तव ने बताया कि टीईटी का परीक्षा पाठ्यक्रम वेबसाइटपर उपलब्ध है।
              अभ्यर्थी परीक्षा के लिए वेबसाइट से पाठ्क्रम डाउनलोडकर तैयारी कर सकते है। उन्होंने बताया कि परीक्षा दो सत्रो में दो फरवरी को होगी।इसकी तैयारियां शुरूहो गयी है। जहां तक परीक्षा केन्द्रों की बात है अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र आने के बाद तय किया जायेगा कि कितने जिलों में कितने परीक्षा केन्द्र बनाये जाये।
               टीईटी का सार्टिफिकेट पांच वर्ष के लिए मान्य है।इस दौरान बीटीसी, बीएड धारक टीईटी परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते है।सचिव परीक्षा श्रीमती नीना श्रीवास्तव ने बताया कि एनटीटी सहित ऐसे लोग आवेदन नहीं कर सकते है जिन पर रोक लगी है।




Keywords ; tet,teachers,btc,upgovt

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय डाक विभाग में सरकारी नौकरी के लिए फिर एक मौका, 15 जनवरी, 2020 तक करें आवेदन

1337 प्रधानाचार्यो और शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया निरस्त ; स्कूलों को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर चलाने का निर्णय 

शिक्षा मित्रों का समायोजन मामला ; विरोध में पांच अक्टूबर से सात अक्टूबर तक जंतर मंतर पर प्रदर्शन

Up: Court case of 41 thousand soldiers deliver recruitment

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

29 हजार शिक्षकों की नियुक्ति में पेंच ; तकनीकी स्नातक डिग्री धारकों को भी नियुक्ति दी गई जिनपर स्नातक में गणित या विज्ञान विषय नहीं, कोर्ट के आदेश पर निर्भर करेगी शिक्षकों की नियुक्ति

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2020 : शीघ्र होंगे जारी, अधिकारिक वेबसाइट से ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

बीएड 2016; प्रवेश काउंसिलिंग आज से, रैंक एक से 6500 तक के अभ्यर्थी बुलाए गए

मोती कैसे प्राप्त करें ?