यूपीएसईई 2016 में दूसरे स्टूडेंट्स को भी मिलेगा मौका

            डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एपीजेएकेटीयू) से संबद्ध सूबे के करीब 630 इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट व आर्किटेक्चर कॉलेजों के 25 फीसदी सीटों पर अन्य राज्यों के स्टूडेंट्स को एडमिशन मिलेगा।
            इसके लिए यूपी स्टेट एंट्रेंस एग्जाम यानी यूपीएसईई- 2016 में दूसरे राज्यों के स्टूडेंट्स भी बैठ सकेंगे। सोमवार को एपीजेएकेटीयू में आयोजित सेंट्रल एडमिशन बोर्ड की बैठक में ये निर्णय लिया गया।
             यूपीएसईई के जरिये विभिन्न कोर्स की लगभग दो लाख सीटों पर प्रवेश दिए जाते हैं, लेकिन इस बार इनमें से करीब 50 हजार सीटों पर दूसरे राज्यों के अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।
              विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने बताया कि अन्य प्रदेश से आने वाले आवेदनों के आधार पर ये निर्णय लिया जाएगा कि यूपी के बाहर कहां-कहां परीक्षा केंद्र बनाया जाए। अब ये प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
बदल सकते हैं जेईई से प्रवेश के नियम
               यूपीएसईई- 2016 के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. कैलाश नारायण को समन्वयक नियुक्त किया गया है। इनके साथ एप्लाइड साइंस विभाग के डॉ. संजय सिंह और कंप्यूटर साइंस विभाग के डॉ. मनीष गौढ़ उप समन्वयक रहेंगे। हालांकि जरूरत पड़ने पर इस टीम में विस्तार किया जा सकेगा।
               एपीजेएकेटीयू के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने बताया कि विवि ने पिछले सत्र में भी अन्य प्रदेश के छात्रों को अवसर देने की योजना बनाई थी, लेकिन कुछ कारणवश उसे लागू नहीं किया जा सका था।
               सूत्रों की मानें तो विश्वविद्यालय इस बार जेईई से भरी जाने वाली सीटों में भी बदलाव कर सकता है। संभव है कि विवि केवल एसईई के माध्यम से ही प्रवेश ले। वर्तमान में जेईई के माध्यम से 20 फीसदी सीटों पर प्रवेश लिए जाते हैं।
               इनमें से 10 फीसदी प्रवेश अन्य प्रदेश के छात्रों के भी होते हैं। एपीजेएकेटीयू द्वारा एसईई का आयोजन प्रत्येक वर्ष अप्रैल के तीसरे शनिवार और रविवार को होता है।

Kewards ; SEE,APJAKTU,JEE,IET

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय डाक विभाग में सरकारी नौकरी के लिए फिर एक मौका, 15 जनवरी, 2020 तक करें आवेदन

1337 प्रधानाचार्यो और शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया निरस्त ; स्कूलों को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर चलाने का निर्णय 

शिक्षा मित्रों का समायोजन मामला ; विरोध में पांच अक्टूबर से सात अक्टूबर तक जंतर मंतर पर प्रदर्शन

Up: Court case of 41 thousand soldiers deliver recruitment

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

29 हजार शिक्षकों की नियुक्ति में पेंच ; तकनीकी स्नातक डिग्री धारकों को भी नियुक्ति दी गई जिनपर स्नातक में गणित या विज्ञान विषय नहीं, कोर्ट के आदेश पर निर्भर करेगी शिक्षकों की नियुक्ति

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2020 : शीघ्र होंगे जारी, अधिकारिक वेबसाइट से ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

बीएड 2016; प्रवेश काउंसिलिंग आज से, रैंक एक से 6500 तक के अभ्यर्थी बुलाए गए

मोती कैसे प्राप्त करें ?