लोक सेवा आयोग में 358 सरकारी पदों पर भर्ती

              जिन पदों पर भर्ती निकली है उनमें विभिन्न विभागों में उप जिलाध्यक्ष (डिप्टी कलेक्टर), उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी), वाणिज्य कर निरीक्षक (इनकम टेक्स ऑफिसर), अधीक्षक जिला जेल (डिस्ट्रिक्ट जेल सुपरिटेंडेंट), रोजगार अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग में सहायक संचालक और अन्य प्रतिष्ठित द्वित्तीय एवं तृतीय स्तर के अधिकारी के पद शामिल हैं।
             उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18/20/21 वर्ष और अधिकतम आयु 25/30/35 वर्ष पदों के अनुसार निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को मध्य प्रदेश सरकार के निर्धारित नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट का प्रावधान किया गया है।
            इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को शैक्षिक स्तर पर मान्यताप्राप्त संस्थानों से स्नातक होना आवश्यक है।
            ये सभी पद मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग में निकली है।
            उपरोक्त सभी पदों पर आवेदन ऑनलाइन मान्य होंगे। योग्य उम्मीदवार आवेदन करने के लिए एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।
            आवेदन शुल्क के तौर पर मध्य प्रदेश के आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये और मध्य प्रदेश के अन्य श्रेणी समेत अन्य राज्यों के सभी वर्गों को 500 रुपये जमा करने होंगे।
            आवेदन शुल्क का भुगतान क्रेडिट/ डेबिट कार्ड अथवा इंटरनेट बैकिंग अथवा मध्य प्रदेश कियोस्क के माध्यम से जमा किया जा सकता है।
            कियोस्क के माध्यम से भुगतान करने पर कियोस्क का शुल्क अतिरिक्त देय होगा।    
            विज्ञापित पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 दिसंबर, 2015 निर्धारित की गई है।
            विज्ञापन संबधी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइटwww.mponline.gov.in अथवा www.mppsc.nic.inपर लॉगऑन करें।

Kewards ; mppsc,Moline,sp,dsp

Comments

Popular posts from this blog

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

यूपी के युवाओं की रकम नौकरी के आवेदनों में डम्प ; यूपी सरकार ने बेरोजगारों को लगाया 3 अरब रुपये का चूना

शिक्षामित्रों का धरना 5 अप्रैल से ; असमायोजित शिक्षामित्र हुए आंदोलित

शिक्षामित्रों की कैविएट मंजूर ; सुनवाई 8 जनवरी को होगी

शिक्षामित्र एवं टीईटी भर्ती मामला ; सुनवाई 7 को

बढ़ा शिक्षामित्रों का आक्रोश : पढ़ाई का बहिष्कार कर सड़क पर उतरे शिक्षामित्र, समायोजन में उप्र के साथ भेदभाव का आरोप

10वीं पास के लिए SSC NR में सुनहरा मौका, 60 हजार सैलरी APPLY SOON

शिक्षामित्र समायोजन का एक प्रमुख संरक्षक और सुरक्षा कवच ; संविधान का अनुच्छेद 21

50 हजार शिक्षकों को पदावनत करने का मामला ; शिक्षकों का आरपार की लड़ाई लड़ने का ऐलान