शिक्षकों की पदावनति का विरोध ; बेसिक शिक्षा निदेशक से मुलाकात कर दिया ज्ञापन

               प्रमोशन में आरक्षण का लाभ पाने वाले परिषदीय शिक्षकों को पदावनत करने की कार्यवाही के विरोध में आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने बुधवार को बेसिक शिक्षा निदेशक डीबी शर्मा से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।
                 संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने निदेशक बेसिक शिक्षा को बताया कि शिक्षा विभाग में 90 प्रतिशत पदोन्नतियां अधिनियम 1994 की धारा-3(2) के तहत की गई हैं।  
                 पदोन्नति पाकर प्राइमरी स्कूलों में प्रधानाध्यापक और जूनियर हाईस्कूलों में सहायक अध्यापक पद पर काम कर रहे ज्यादातर दलित शिक्षकों के साथ ही नौकरी में आये सामान्य वर्ग के अध्यापक भी उसी पद पर कार्यरत हैं। ऐसे में दलित शिक्षकों को पदावनत क्यों किया जा रहा है।
                  संघर्ष समिति के संयोजक अवधेश कुमार वर्मा, आरपी केन ने दावा किया है कि निदेशक बेसिक शिक्षा ने आश्वस्त किया है कि जो शिक्षक धारा-3(2) के तहत पदोन्नति पाए हैं या उनके समकक्ष सामान्य वर्ग का अध्यापक उनके साथ सामान्य पद पर कार्यरत है, ऐसे शिक्षकों को पदावनत नहीं किया जाएगा।



Kewards ; teachers,reveart,50thousandsteachers,promotion

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय डाक विभाग में सरकारी नौकरी के लिए फिर एक मौका, 15 जनवरी, 2020 तक करें आवेदन

1337 प्रधानाचार्यो और शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया निरस्त ; स्कूलों को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर चलाने का निर्णय 

शिक्षा मित्रों का समायोजन मामला ; विरोध में पांच अक्टूबर से सात अक्टूबर तक जंतर मंतर पर प्रदर्शन

Up: Court case of 41 thousand soldiers deliver recruitment

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

29 हजार शिक्षकों की नियुक्ति में पेंच ; तकनीकी स्नातक डिग्री धारकों को भी नियुक्ति दी गई जिनपर स्नातक में गणित या विज्ञान विषय नहीं, कोर्ट के आदेश पर निर्भर करेगी शिक्षकों की नियुक्ति

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2020 : शीघ्र होंगे जारी, अधिकारिक वेबसाइट से ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

बीएड 2016; प्रवेश काउंसिलिंग आज से, रैंक एक से 6500 तक के अभ्यर्थी बुलाए गए

मोती कैसे प्राप्त करें ?