आईआईटी और एनआईआईटी के लिए कॉमन काउंसिलिंग 

परीक्षा के पैटर्न में हो सकता बड़ा बदलाव
               आईआईटी काउंसिल की ओर से गठित समिति ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय से वर्ष 2017 के लिए सिंगल टेस्ट और जेईई मेन के लिए बोर्ड परीक्षाओं के अंकों की वेटेज के नियम को खत्म करने की सिफारिश की है।
                 मगर मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने कहा है कि इन सिफारिशों को पहले आम जनता की राय के लिए सार्वजनिक रूप से रखा जाएगा और इसके बाद ही कोई अंतिम फैसला लिया जाएगा।
                  हालांकि 2016 की परीक्षा 2015 में ली गई परीक्षा के पैटर्न पर ही ली जाएगी। इसमें कोई बदलाव नहीं होगा।प्रोफेसर अशोक मिश्रा की अध्यक्षता में गठित प्रतिष्ठित व्यक्तियों की समिति यानी सीईपी ने मंत्रालय को जेईई मेन और एडवांस की बजाय सिंगल टेस्ट लेने की सिफारिश की है
                 मगर जेईई से पहले एक एप्टीट्यूड टेस्ट की सिफारिश भी की गई है। इस टेस्ट के जरिए चार लाख उम्मीदवार जेईई परीक्षा के लिए चुने जाएंगे। इसमें से 40 हजार से अधिक छात्र आईआईटी और एनआईआईटी के लिए कॉमन काउंसिलिंग के आधार पर चुने जाएंगे।
मंत्रालय ने फिलहाल नहीं लिया कोई फैसला
                 समिति ने मंत्रालय को जेईई परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों में कोचिंग की मदद लेने की होड़ को कम करने के लिए ऑनलाइन अभ्यास शुरू करने की सिफारिश की गई है।
                 मंत्रालय ने कहा है कि जेईई 2016 की परीक्षा 2015 के मुताबिक ही ली जाएगी। इसमें डेढ़ से दो लाख बच्चे जेईई एडवांस की परीक्षा दे सकेंगे। साथ ही जेईई मेन में बोर्ड परीक्षाओं के अंकों को वेटेज यानी प्राथमिकता देना भी 2016 में जारी रहेगा।



Kewards ; jEE,IIT,counciling,admission

Comments

Popular posts from this blog

बैंक में पीओ की निकली 330 वैकेंसी, जल्दी करें आवेदन ; अंतिम तिथि 27 सितंबर 2018

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग में डायरेक्टर,मैनेजर और एडवाइजर के पदों पर भर्ती

विशिष्ट बीटीसी 2005 : चयनित सहायक अध्यापकों को पुरानी पेंशन योजना मामला

शिक्षामित्रों को भारी राहत ; सरकार को और शिक्षामित्र भर्ती न करने का आदेश 

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

रेलवे में 4000 से ज्यादा पदों पर भर्तियाँ, 10वीं पास के लिए बिना परीक्षा और इंटरव्यू के नौकरी का सुनहरा मौका

शिक्षामित्रों ने टीईटी-15 के लिए कसी कमर ; शिक्षामित्र संघ ने सभी जिला एवं मंडल अध्यक्ष को लिखी चिळी

जल्द ही करोड़ों की सैलरी वाली नौकरियों की बहार ; 1500 से ज्यादा नौकरियां

UPSSSC pre exam के 672 पदों की भर्ती, परीक्षा प्री के लिए एडमिट कार्ड जारी upsssc.gov.in से निकाले