सरकारी महिला कर्मचारियों को चुनाव आयोग से बड़ी राहत ; प्रधानों के चुनाव में महिला कर्मचारियों की ड्यूटी नहीं

             सरकारी महिला कर्मचारियों को चुनाव आयोग से बड़ी राहत मिली है। प्रधानों के चुनाव में महिला कर्मचारियों की ड्यूटी नहीं लगेगी।
                मतदान से लेकर मतगणना तक में महिला कर्मचारियों को चुनावी प्रक्रिया से अलग रखा जाएगा।
                 राज्य निर्वाचन आयोग की बैठक से लौटे उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत आंद्रा वामसी ने बताया कि महिला कर्मचारियों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए आयोग ने चुनावी ड्यूटी से महिला कर्मियों को राहत दे दी है।
                  हाल में हुए जिला पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत के चुनाव में महिला कर्मचारियों की पीठासीन अधिकारी, सहायक मतदान अधिकारी के रूप में ड्यूटी लगी थी। कुछ महिलाएं मासूम बच्चों को साथ लेकर चुनाव ड्यूटी करने गई थी।
                   उधर विकलांग एवं गंभीर रूप से बीमार कर्मचारियों को भी ड्यूटी से अलग रखने का आदेश आयोग ने दिया है।
          प्रदेश भर में लागू हुआ उड़ाका दल
मुरादाबाद (ब्यूरो)। पंचायत चुनावों के लिए मुरादाबाद में लागू किए गए उड़ाका दल का ‘प्लान’ राज्य निर्वाचन आयोग का बेहद पसंद आया।
           आयोग की बैठक में मुरादाबाद के सीडीओ आंद्रा वामसी को प्रशंसा मिली तो वहीं आयोग ने प्रधानों के चुनाव में उड़ाका दल को प्रदेश भर में लागू करने का आदेश दे दिया गया। मुरादाबाद में व्हाट्स एप ग्रुप, जोनल मजिस्ट्रेट, पुलिस की तैनाती के तरीके की आयोग ने प्रशंसा की।


Kewards ; election,panchyat,ladies workers,upgovt

Comments

Popular posts from this blog

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

यूपी के युवाओं की रकम नौकरी के आवेदनों में डम्प ; यूपी सरकार ने बेरोजगारों को लगाया 3 अरब रुपये का चूना

शिक्षामित्रों का धरना 5 अप्रैल से ; असमायोजित शिक्षामित्र हुए आंदोलित

शिक्षामित्रों की कैविएट मंजूर ; सुनवाई 8 जनवरी को होगी

शिक्षामित्र एवं टीईटी भर्ती मामला ; सुनवाई 7 को

बढ़ा शिक्षामित्रों का आक्रोश : पढ़ाई का बहिष्कार कर सड़क पर उतरे शिक्षामित्र, समायोजन में उप्र के साथ भेदभाव का आरोप

10वीं पास के लिए SSC NR में सुनहरा मौका, 60 हजार सैलरी APPLY SOON

शिक्षामित्र समायोजन का एक प्रमुख संरक्षक और सुरक्षा कवच ; संविधान का अनुच्छेद 21

50 हजार शिक्षकों को पदावनत करने का मामला ; शिक्षकों का आरपार की लड़ाई लड़ने का ऐलान