यूपी बोर्ड की परीक्षाए ; 18 फरवरी से शुरू होकर 21 मार्च तक

             यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर 21 मार्च तक चलेंगी। बोर्ड ने 2016 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का टाइम टेबल फाइनल कर दिया है जिसे एक-दो दिन में जारी कर दिया जाएगा।
            खास बात यह है कि इस साल बोर्ड परीक्षाएं 24 मार्च को पड़ रही होली से पहले समाप्त हो जाएंगी।
            सूत्रों के अनुसार हाईस्कूल की परीक्षा 9 मार्च को खत्म होगी जबकि इंटरमीडिएट के पेपर 21 मार्च तक चलेंगे। 2016 की परीक्षाएं 2015 की तुलना में कम दिनों में कराई जाएंगी।
            2015 में 10वीं-12वीं की परीक्षाएं 19 फरवरी को शुरू हुई थी। हाईस्कूल के पेपर 11 मार्च जबकि इंटरमीडिएट के पेपर 23 मार्च को समाप्त हुए थे।
            2016 की परीक्षा पिछले साल से एक दिन पहले यानि 18 फरवरी को शुरू हो रही है। 10वीं व 12वीं के पेपर 2015 के टाइम टेबल से दो दिन पहले समाप्त हो रहे हैं।
            बोर्ड परीक्षा के लिए दस हजार से अधिक परीक्षा केन्द्र बनाए जाने का अनुमान है। हालांकि अभी तक सेंटर फाइनल नहीं हो सके हैं।
             परीक्षा के लिए 68,21,869 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। गौरतलब है कि माध्यमिक शिक्षा निदेशक अमरनाथ वर्मा ने परीक्षा शुरू होने की तारीख 18 फरवरी पहले ही घोषित कर दी थी। लेकिन अभी तक टाइम टेबल जारी नहीं हुआ है।

हाईस्कूल: कुल परीक्षार्थी 37,49,977 (21,08,937 बालक और 16,41,040 बालिका)
इंटरमीडिएट: कुल परीक्षार्थी 30,71,892 (17,09,379 छात्र और 13,62,513 छात्राएं)


Keyword ; teachers,upgovt,upboard,exam

Comments

Popular posts from this blog

69 हजार शिक्षक भर्ती Answer Key : आज जारी होगी उत्तरमाला, अगले सप्ताह जारी हो सकता है रिजल्ट

केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कई विभिन्न पदों पर भर्तियाँ, 17 जुलाई, 2020 तक करें आवेदन

भारतीय आयुध निर्माणी बोर्ड में 6060 पदों पर भर्तियां, 9 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई

शिक्षामित्रों को टीईटी से छूट के लिए एनसीटीई को भेजा पत्र : मामला केंद्र के अधीन

प्रतियोगियों में किस कदर अविश्वास ; आयोग पर चल रहे 3116 मुकदमे

आर्मी भर्ती रैली 2020 : 8वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

शिक्षक पात्रता परीक्षा ; लागू होगा समान पाठ्यक्रम, एनसीटीई ने खराब नतीजों को देखते हुये सुधार की दिशा में उठाया कदम

उत्तर प्रदेश डाक सर्कल ग्रामीण डाक सेवक का परिणाम जारी, यहाँ करें चेक