रेलवे में 18,252 पदों पर भर्ती ; स्नातक पास युवाओं को गैर तकनीकी पदों में भर्ती के लिए मौका

हजारों की संख्या में भर्तियां करने जा रहा है रेलवे
             लंबे समय बाद स्नातक पास युवाओं को रेलवे गैर तकनीकी पदों में भर्ती के लिए मौका देने जा रहा है। देश के 21 भर्ती बोर्ड जल्द ही हजारों पदों पर नियुक्तियों के लिए प्रक्रिया शुरू करने जा रहे हैं।
            खास बात ये कि इन सभी पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को आनलाइन आवेदन ही करना होगा।
             रेलवे के गैर तकनीकी पदों पर पिछले कुछ माह से कर्मचारियों की खासी कमी है। इसका असर रेल संचालन पर भी पड़ने लगा है
              इसी वजह से अब रेलवे ने नॉन तकनीकी श्रेणी के सहायक स्टेशन मास्टर (एएसएम), गुड्स गार्ड, वाणिज्यिक प्रशिक्षु, पूछताछ सह आरक्षण लिपिक, यातायात प्रशिक्षु, यातायात सहायक, वरिष्ठ लिपिक सह टंकण, कनिष्ठ लिपिक सहायक सह टंकण आदि के 18252 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है।
               यह पहला मौका है कि जब रेलवे हजारों की संख्या में निकाली गई नियुक्तियों के लिए अभ्यर्थियों से आनलाइन आवेदन मांग रहा है।
               ये आवेदन इलाहाबाद, अहमदाबाद, अजमेर, बंगलूरू, भोपाल, भुवनेश्वर, बिलासपुर, चंडीगढ़, चेन्नई, गोरखपुर, गुवाहाटी, जम्मू और कश्मीर, कोलकाता, मालदा, मुंबई, मुजफ्फरपुर, पटना, रांची, सिकंदराबाद, सिलीगुड़ी एवं त्रिवेंद्रम स्थित रेल भर्ती बोर्ड (आरआरबी) के लिए हैं। 
             आनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 दिसंबर से शुरू होगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जनवरी 2016 निर्धारित की गई है।
15 भाषाओं में रहेगा ऑनलाइन प्रश्नपत्र
             रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से पहली बार बड़े स्तर पर ली जा रही गैर तकनीकी पदों की भर्ती परीक्षा के लिए बोर्ड ने खासी तैयारी की जा रही है।
              परीक्षार्थियों की सहूलियत के लिए भर्ती बोर्ड ने कुल 15 भाषाओं में प्रश्नपत्र उपलब्ध कराये जाने की बात कही है।
               आनलाइन प्रश्नपत्र हिंदी, अंग्रेजी के साथ बंगाली, उर्दू, तमिल,पंजाबी, गुजराती, मराठी आदि भाषाओं में रहेंगे।
                परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें माइनस मार्किंग भी रहेगी। परीक्षा मार्च से मई तक अलग-अलग तिथियों में होगी। इससे पूर्व जो भी आनलाइन भर्ती परीक्षाएं रहीं हैं, वे इतने बड़े स्तर की नहीं थी।
                ऑल इंडिया स्तर पर पदों का ब्यौरा
     सहायक स्टेशन मास्टर (एएसएम) :5942
वाणिज्यिक प्रशिक्षु (सीए): 703
यातायात प्रशिक्षु (टीए): 1645
गुड्स गार्ड: 7591
कनिष्ठ सहायक सह टंकण (जेएए):1205
वरिष्ठ लिपिक सह टंकण: 869
यातायात सहायक: 166
वरिष्ठ समयपाल: 04
पूछताछ सह आरक्षण लिपिक (इसीआरसी): 127

Keyword ; Indian railway,recruitment,18252post,Traine,assistant

Comments

Popular posts from this blog

शिक्षामित्रों की कैविएट मंजूर ; सुनवाई 8 जनवरी को होगी

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

यूपी के युवाओं की रकम नौकरी के आवेदनों में डम्प ; यूपी सरकार ने बेरोजगारों को लगाया 3 अरब रुपये का चूना

शिक्षामित्र एवं टीईटी भर्ती मामला ; सुनवाई 7 को

शिक्षामित्रों का धरना 5 अप्रैल से ; असमायोजित शिक्षामित्र हुए आंदोलित

10वीं पास के लिए SSC NR में सुनहरा मौका, 60 हजार सैलरी APPLY SOON

शिक्षामित्र समायोजन का एक प्रमुख संरक्षक और सुरक्षा कवच ; संविधान का अनुच्छेद 21

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) में DEO, Database Administrator और GIS Application Developer के पदों पर भर्तियाँ, 10 जनवरी 2020 तक करें आवेदन

Apply for 165 Intelligence Officer and Other Posts

Age changes in enroll 15,000 assistant teachers and application to include VBTC candidates from 20 August 2015