यूपी टीईटी परीक्षा-2015 ; 18 दिसंबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन, 2 फरवरी को होगी परीक्षा

                    कक्षा आठ तक के विद्यालयों में शिक्षक बनने के लिए अनिवार्य की गई उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2015 का आयोजन 2 फरवरी को किया जाएगा। इसके लिए 18 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे।
                   इस संबंध में सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी नीना श्रीवास्तव ने मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों एवं जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
                    यूपीटीईटी-2015 प्राथमिक स्तर पर (कक्षा एक से पांच) तथा उच्च प्राथमिक स्तर पर आयोजित की जाएंगी। अभ्यर्थी योग्यता अनुसार दोनों परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
                    परीक्षा का आयोजन जनपद स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।
                    परीक्षा नियामक प्राधिकारी की सचिव नीना श्रीवास्तव के मुताबिक यूपीटीईटी परीक्षा के लिए नकल विहीन और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
                    उन्होंने बताया कि 24 दिसंबर को प्रत्येक जनपद में स्तरवार पंजीकृत अभ्यर्थियों की संख्या जिलों को भेज दी जाएगी। जनपदीय समिति उसी आधार पर परीक्षा केंद्र का निर्धारण 26 दिसंबर तक करके छात्र आवंटन सहित केंद्रों की सूची परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय को भेजेगी।
                     परीक्षा के लिए जिले स्तर पर बनाई गई कमेटी में जिलाधिकारी अध्यक्ष, एसएसपी सदस्य, डायट प्राचार्य सदस्य, जिला विद्यालय निरीक्षक सदस्य। सचिव तथा बीएसए सदस्य नामित किए गए हैं। परीक्षा संचालन की पूरी जिम्मेदारी इस कमेटी की होगी।


Keyword ; teachers,tet,ctet,uptet2016

Comments

Popular posts from this blog

बैंक में पीओ की निकली 330 वैकेंसी, जल्दी करें आवेदन ; अंतिम तिथि 27 सितंबर 2018

खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) 2019 : ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू, प्री और मेंस का पाठ्यक्रम भी जारी

सैनिक स्कूल में टीजीटी, एलडीसी, यूडीसी सहित अनेक पदों पर भर्तियाँ, 29 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग में डायरेक्टर,मैनेजर और एडवाइजर के पदों पर भर्ती

विशिष्ट बीटीसी 2005 : चयनित सहायक अध्यापकों को पुरानी पेंशन योजना मामला

शिक्षामित्रों को भारी राहत ; सरकार को और शिक्षामित्र भर्ती न करने का आदेश 

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

रेलवे में 4000 से ज्यादा पदों पर भर्तियाँ, 10वीं पास के लिए बिना परीक्षा और इंटरव्यू के नौकरी का सुनहरा मौका

स्कूलों का वार्षिक कैलेंडर होगा तैयार ; पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद व अन्य गतिविधियों का भी समय होगा निर्धारण

शिक्षामित्रों ने टीईटी-15 के लिए कसी कमर ; शिक्षामित्र संघ ने सभी जिला एवं मंडल अध्यक्ष को लिखी चिळी