यूपी-टीईटी 2015 ; परीक्षा कक्ष में सिर्फ चप्पल या सैंडल पहनकर जाने की होगी इजाजत

            उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी) 2015 अभ्यर्थियों को जूता-मोजा उतारकर देनी होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में सिर्फ चप्पल या सैंडल पहनकर जाने की इजाजत होगी। दो साल के अंतराल पर होने जा रही परीक्षा में नकल रोकने के लिए सख्ती बढ़ाई जाएगी।
            परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से जारी होने वाले प्रवेश पत्र पर अभ्यर्थियों के लिए विस्तृत गाइडलाइन जारी की जाएगी।
             परीक्षा कक्ष में सिर्फ प्रवेश पत्र और पेन ले जाने की इजाजत रहेगी। पेंसिल बाक्स, मोबाइल, पेन ड्राइव, पर्स, घड़ी, कैलकुलेटर, इयरफोन, माइक्रोफोन, ब्लूटूथ डिवाइस आदि पर प्रतिबंध रहेगा।परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की गहन जांच होगी। एक या दो पेन जो कमरे में लेकर जाएंगे उसे भी जांचेंगे। वहीं ओएमआर शीट पर मां का नाम भी लिखना होगा।
              पिछली परीक्षा तक सिर्फ पिता का नाम लिखना होता था।सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी नीना श्रीवास्तव ने बताया कि दो फरवरी 2016 को प्रस्तावित परीक्षा में नकल रोकने के सख्त इंतजाम करेंगे।


 Keywords ; tet 2015,teachers,upgovt,exam

Comments

Popular posts from this blog

बैंक में पीओ की निकली 330 वैकेंसी, जल्दी करें आवेदन ; अंतिम तिथि 27 सितंबर 2018

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग में डायरेक्टर,मैनेजर और एडवाइजर के पदों पर भर्ती

विशिष्ट बीटीसी 2005 : चयनित सहायक अध्यापकों को पुरानी पेंशन योजना मामला

शिक्षामित्रों को भारी राहत ; सरकार को और शिक्षामित्र भर्ती न करने का आदेश 

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

रेलवे में 4000 से ज्यादा पदों पर भर्तियाँ, 10वीं पास के लिए बिना परीक्षा और इंटरव्यू के नौकरी का सुनहरा मौका

शिक्षामित्रों ने टीईटी-15 के लिए कसी कमर ; शिक्षामित्र संघ ने सभी जिला एवं मंडल अध्यक्ष को लिखी चिळी

जल्द ही करोड़ों की सैलरी वाली नौकरियों की बहार ; 1500 से ज्यादा नौकरियां

UPSSSC pre exam के 672 पदों की भर्ती, परीक्षा प्री के लिए एडमिट कार्ड जारी upsssc.gov.in से निकाले