बरेली स्थित भारतीय थलसेना के जाट रेजीमेंट केन्द्र में 22 से 28 दिसंबर तक भर्ती रैली

            बरेली स्थित भारतीय थलसेना के जाट रेजीमेंट केन्द्र में 22 से 28 दिसंबर तक भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है।
             इस भर्ती रैली में उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, राजस्थान और हरियाणा की युद्घ विधवाओं के पुत्र, जाट रेजीमेंट के पूर्व तथा वर्तमान सैनिकों, युद्घ के दौरान शहीद एवं घायल सैनिकों के पुत्र तथा सहोदर भाई भाग ले सकते हैं।
              इनके अलावा अन्य रेजीमेंट के पूर्व एवं वर्तमान सैनिकों, युद्घ के दौरान घायल सैनिकों के भाई, पुत्र तथा कानूनी रूप से गोद लिए हुए बच्चों सहित सर्वश्रष्ठ खिलाड़ी भी भाग ले सकते हैं।
             रैली के माध्यम से सैनिक सामान्य ड्यूटी, सैनिक लिपिक तथा सैनिक ट्रेड्समैन म्यूजिशियन (ओपन कैटेगरी के लिये) के पद पर नियुक्ति होगी।
              सेना के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘भर्ती रैली तिथिवार आयोजित होगी। सैनिक सामान्य ड्यूटी पद हेतु उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड के अभ्यर्थियों के लिए 22 दिसंबर को, राजस्थान के अभ्यर्थियों के लिए 23 दिसंबर को, हरियाणा एवं अन्य किसी भी राज्य के अभ्यर्थियों के लिए 24 दिसंबर को।
              सैनिक ट्रेड्समैन पदों हेतु सभी राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए 25 दिसंबर को एवं सैनिक लिपिक पदों हेतु सभी राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए (केवल जाट रेजिमेन्ट के सेवारत एवं भूतपूर्व सैनिकों के आश्रित अभ्यर्थियों के लिए) भर्ती रैली 26 दिसंबर को होगी।’’
              भर्ती में म्यूजिशियन को छोड़कर ट्रेड्समैन पद के लिए एप्टीट्यूट टेस्ट 28 दिसंबर को जबकि म्यूजिशियन के लिए एप्टीट्यूट टेस्ट 29 दिसंबर को होगा।
              सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए सामान्य लिखित प्रवेश परीक्षा अगले वर्ष 28 फरवरी को आयोजित की जायेगी।
              प्रवक्ता ने बताया, ‘‘सैनिक सामान्य ड्यूटी हेतु अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत एवं कुल 45 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
              इसी प्रकार सैनिक ट्रेड्समैन पद हेतु सामान्य 10वीं कक्षा पास जबकि हाउस कीपर एवं मेस कीपर के लिए 8वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
             सैनिक लिपिक पद के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 40 प्रतिशत अंकों एवं कुल 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12 वीं उत्तीर्ण होना चाहिए।’’


Keyword ; indian army,clerk,tradesmen,musician

Comments

Popular posts from this blog

69 हजार शिक्षक भर्ती Answer Key : आज जारी होगी उत्तरमाला, अगले सप्ताह जारी हो सकता है रिजल्ट

Recruitment to the post of Technician 'B' (Civil), Technician 'B' (Electrical) and Junior Hindi Translator

केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कई विभिन्न पदों पर भर्तियाँ, 17 जुलाई, 2020 तक करें आवेदन

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई

शिक्षामित्रों को टीईटी से छूट के लिए एनसीटीई को भेजा पत्र : मामला केंद्र के अधीन

प्रतियोगियों में किस कदर अविश्वास ; आयोग पर चल रहे 3116 मुकदमे

आर्मी भर्ती रैली 2020 : 8वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

शिक्षक पात्रता परीक्षा ; लागू होगा समान पाठ्यक्रम, एनसीटीई ने खराब नतीजों को देखते हुये सुधार की दिशा में उठाया कदम

उत्तर प्रदेश डाक सर्कल ग्रामीण डाक सेवक का परिणाम जारी, यहाँ करें चेक