46 हजार शिक्षक नवीन पेंशन योजना से वंचित ; राज्य एवं केंद्र सरकार के विरोध में जल्द ही दिल्ली में वृहद आंदोलन की रूपरेखा तय

                दस वर्ष से अधिक वक्त बीतने के बाद भी विशिष्ट बीटीसी के तहत परिषदीय स्कूलों में तैनात प्रदेश भर के 46 हजार शिक्षक नवीन पेंशन योजना से वंचित हैं।
                विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से उनके पेंशन की कटौती शुरू नहीं की गई है। आए दिन शिक्षक संगठन विरोध प्रदर्शन करते रहते हैं। बावजूद, जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।
                 फरवरी 2004 में प्रदेश में 46 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती हुई थी। जिन्हें छह माह टेनिंग भी दी गई थी। लेकिन प्रक्रिया धीमी होने से टेनिंग नौ माह तक खींच गई। इसके बाद प्रशिक्षु शिक्षकों को प्राइमरी स्कूलों में तैनाती दी गई।
                 सरकार ने एक अप्रैल 2005 से पेंशन नीति में संशोधन कर नई पेंशन योजना लागू की जिसके तहत गाइड लाइन जारी की गई कि पेंशन अंशदान में दस प्रतिशत सरकार देगी और दस प्रतिशत शिक्षकों के वेतन से कटौती होगी।
                दस वर्ष बीतने के बाद भी पेंशन कटौती नहीं शुरू हो सकी। मार्च 2008 में केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को पत्र लिखा था कि शिक्षक व कर्मचारियों को नवीन पेंशन योजना का लाभ दिया जाए लेकिन सरकार ने इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया।
                विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ.अचल सिंह ने बताया कि आठ अक्तूबर 2015 को एसोसिशन द्वारा दाखिल वाद की सुनवाई कर हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव शासन, बेसिक शिक्षा निदेशक और बेसिक शिक्षा परिषद सचिव को निर्देश दिए थे कि 2004 के चयनित शिक्षकों की पेंशन कटौती शुरू कर दें। लेकिन पेंशन कटौती नहीं शुरू की गई।
                एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अमित तिवारी ने बताया कि राज्य एवं केंद्र सरकार के विरोध में जल्द ही दिल्ली में वृहद आंदोलन की रूपरेखा तय की गई है। बेसिक शिक्षा परिषद सचिव संजय सिन्हा ने बताया कि इस संबंध में मुङो कोई जानकारी नहीं है।


Keyword ; teachers,pension,sbtc 2005,upgovt

Comments

Popular posts from this blog

बैंक में पीओ की निकली 330 वैकेंसी, जल्दी करें आवेदन ; अंतिम तिथि 27 सितंबर 2018

15,000 सहायक अध्यापकों की भर्ती ; मंगलवार से प्रकाशित होंगे काउंसलिंग के विज्ञापन, पहली काउंसलिंग 26 अक्तूबर व दूसरी 6 नवंबर को

jobs for 13 posts of DSP in NIA

शिक्षामित्रों को भारी राहत ; सरकार को और शिक्षामित्र भर्ती न करने का आदेश 

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

शिक्षामित्रों ने टीईटी-15 के लिए कसी कमर ; शिक्षामित्र संघ ने सभी जिला एवं मंडल अध्यक्ष को लिखी चिळी

जल्द ही करोड़ों की सैलरी वाली नौकरियों की बहार ; 1500 से ज्यादा नौकरियां

UPSSSC pre exam के 672 पदों की भर्ती, परीक्षा प्री के लिए एडमिट कार्ड जारी upsssc.gov.in से निकाले

स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे अब खादी एवं ग्रामोद्योग की तैयार की हुई ड्रेस पहनेंगे ; स्कूल ड्रेस मुहैया कराने की तैयारी