72,825 प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती ; 60 प्रतिशत और 70 प्रतिशत या अधिक पाने वाले सुप्रीम कोर्ट से नियुक्ति की लगाएंगे गुहार

           72,825 प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती के उन आवेदकों ने सुप्रीम कोर्ट में याची बनने की तैयारी की है जिन्हें टीईटी में अलग-अलग वर्ग में 90 से 105 तक या अधिक अंक मिले हैं।
             इन अभ्यर्थियों ने बुधवार को आजाद पार्क में बैठक कर याचिका दाखिल करने पर चर्चा की।
             बीएड टीईटी पास बेरोजगारों का कहना है कि प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल काउंटर में माना है कि स्कूलों में तीन लाख से अधिक पद खाली हैं।
             जबकि मुफ्त एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 09 जुलाई 2011 में ही लागू हो गया था।
               इसके बावजूद योग्य अभ्यर्थियों को अवसर नहीं दिया जा रहा। इसलिए आरक्षित वर्ग में 60 प्रतिशत (90 नंबर) और सामान्य वर्ग में 70 प्रतिशत (105 नंबर) या अधिक पाने वाले सुप्रीम कोर्ट से नियुक्ति की गुहार लगाएंगे।
                 टीईटी संघर्ष मोर्चा के दिनेश मिश्र की अध्यक्षता में हुई बैठक में तारिक जमाल फारूकी, निमिष राय, केके चौरसिया, राजेश त्रिपाठी, अमरजीत यादव, वीरेन्द्र तिवारी आदि मौजूद थे। अगली बैठक आजाद पार्क में 20 दिसम्बर को दो बजे होगी।



Keyword ; teachers,TET,72825recruitment,supreme court,upgovt

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय डाक विभाग में सरकारी नौकरी के लिए फिर एक मौका, 15 जनवरी, 2020 तक करें आवेदन

1337 प्रधानाचार्यो और शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया निरस्त ; स्कूलों को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर चलाने का निर्णय 

शिक्षा मित्रों का समायोजन मामला ; विरोध में पांच अक्टूबर से सात अक्टूबर तक जंतर मंतर पर प्रदर्शन

Up: Court case of 41 thousand soldiers deliver recruitment

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

शिक्षामित्र समायोजन रद्द करने का मामला ; प्रभावित होंगे कई सरकारी मिशन और कार्यक्रम, अहम जिम्मेदारियाँ निभा रहे थे शिक्षामित्र, स्कूलों में अब शिक्षकों का और टोटा

29 हजार शिक्षकों की नियुक्ति में पेंच ; तकनीकी स्नातक डिग्री धारकों को भी नियुक्ति दी गई जिनपर स्नातक में गणित या विज्ञान विषय नहीं, कोर्ट के आदेश पर निर्भर करेगी शिक्षकों की नियुक्ति

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

बीटीसी प्रशिक्षुओं पर लाठीचार्ज : शिक्षकों के 15 हजार पदों पर नियुक्ति की मांग

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2020 : शीघ्र होंगे जारी, अधिकारिक वेबसाइट से ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड