ऑर्डनेंस डिपो, जबलपुर में लोअर डिवीजन क्लर्क और अन्य रिक्त पदों पर भर्ती

            भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के तहत केंद्रीय ऑर्डनेंस डिपो, जबलपुर में लोअर डिवीजन क्लर्क और अन्य रिक्त पदों पर भर्ती निकली है।
            जिन पदों पर भर्ती निकली है, उनमें फायरमैन, कुक, टीएमएम (मजदूर), टेलर और एमटीएस के पद शामिल हैं।
            न्यूनतम शैक्षिक योग्यता मान्यताप्राप्त विद्यालयों से 10वीं एवं 12वीं अथवा समकक्ष होनी चा‌हिए। अन्य योग्यताओं के तहत कुछ पदों के लिए शारीरिक योग्यताएं भी निर्धारित हैं।
            अंतिम रूप से चयनित आवेदकों को वेतनमान 5,200 रुपये से 20,200 रुपये प्रतिमाह (पदों के अनुसार) एवं पदों के अनुसार ग्रेड पे देने का प्रावधान किया गया है।
            आवेदन करने के लिए आयुसीमा न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 27 वर्ष निर्धारित की गई है।
             भारत सरकार के नियमों के अनुसार ओबीसी, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, शारीरिक अक्षम एवं स्पोर्टस्-पर्सन, को अधिकतम आयु सीमा में छूट देने का प्रावधान किया गया है।
              आवेदन ऑफलाइन माध्यम से किए जाएंगे। उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र विभाग की वेबसाइट से डाउनलोड करके सावधानी पूर्वक भरें।
               आवेदन पत्र के साथ अपने सभी शैक्षिक दस्तावेजों की छायाप्रतियां को संलग्न कर साधारण डाक से "रिक्रूटमेंट सेल, सी/ओ कमांडेंट, सेंट्रल ऑर्डिनेंस डिपो, पोस्ट बॉक्स नंबर 20, जबलपुर, मध्य प्रदेश 482001" के पते पर भेजें।
               आवेदन पत्र के लिफाफे पर अपना नाम व निर्धारित पद (जिस पद के लिए आवेदन कर रहें है) स्पष्ट शब्दों में लिखें।
               उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करते समय वे यह सुनिश्चत कर लें कि उनका आवेदन पत्र विभाग द्वारा दर्शाए पते पर 11 दिंसबर, 2015 से पूर्व अवश्य पहुंच जाए।
               आवेदन करने या पद से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट www.davp.nic.in पर लॉगइन करें।

Keywords ; davp,tailor,cook,mts

Comments

Popular posts from this blog

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2020 : शीघ्र होंगे जारी, अधिकारिक वेबसाइट से ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

DRDO में युवाओं के लिए नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, 10 जुलाई, 2020 तक करें आवेदन

भारतीय डाक विभाग में सरकारी नौकरी के लिए फिर एक मौका, 15 जनवरी, 2020 तक करें आवेदन

1337 प्रधानाचार्यो और शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया निरस्त ; स्कूलों को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर चलाने का निर्णय 

शिक्षा मित्रों का समायोजन मामला ; विरोध में पांच अक्टूबर से सात अक्टूबर तक जंतर मंतर पर प्रदर्शन

Up: Court case of 41 thousand soldiers deliver recruitment

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

29 हजार शिक्षकों की नियुक्ति में पेंच ; तकनीकी स्नातक डिग्री धारकों को भी नियुक्ति दी गई जिनपर स्नातक में गणित या विज्ञान विषय नहीं, कोर्ट के आदेश पर निर्भर करेगी शिक्षकों की नियुक्ति

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

शिक्षामित्रों ने टीईटी-15 के लिए कसी कमर ; शिक्षामित्र संघ ने सभी जिला एवं मंडल अध्यक्ष को लिखी चिळी