टे‌क्नीशियन के पदों पर भर्ती

             राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान, लखनऊ में टे‌क्नीशियन के पदों पर भर्ती निकली है।
             वेतनमान के तौर पर चयनित आवेदकों को 5,200 रुपये से 20,200 रुपये व 1,900 ग्रेड पे दिए जाने का प्रावधान किया गया है।
             आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु सीमा में आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमानुसार विशेष छूट का प्रावधान है।
             शैक्षिक योग्यता के तौर पर उम्मीदवारों को 10वीं में 55 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण और किसी मान्यताप्राप्त संस्थान से आईटीआई प्रमाणपत्र और साथ में 02 वर्ष नियमित रूप से कार्यानुभव होना जरूरी है।
              उम्मीदवार केवल ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने के लिए संबंधित वेबसाइट से आवेदन पत्र के निर्धारित प्रारूप को डाउनलोड कर उसे भरें।
              आवेदन शुल्क के तौर पर उम्मीदवारों को 100 रुपये के डिमांड ड्राफ्ट 'सीएसआईआर-एनबीआरआई' बनवाकर जमा करना होगा।
             विधिवत रूप से भरे हुए आवेदन पत्र के साथ में निर्धारित डिमांड ड्राफ्ट और संबंधित शैक्षिक स्वप्रमाणित प्रमाणपत्रों की प्रतियों के सलंग्न कर केवल स्पीड पोस्ट के द्वारा ''प्रशासनिक अधिकारी, सीएसआईआर-राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान, राणा प्रताप मार्ग, लखनऊ-226001'' के पते पर भेज दें।
               आवेदन पत्र पहुंचने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर, 2015 निर्धारित है। पद से जुड़ी या विज्ञप्ति से संबंधित अन्य किसी भी जानकारी के लिए उम्मीदवार राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान की आधिकारिक वेबसाइटwww.nbri.res.in पर लॉगइन कर सकते हैं।

Keyword ; nbri,10th pass ,technicians,upgovt

Comments

Popular posts from this blog

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

शिक्षामित्रों ने टीईटी-15 के लिए कसी कमर ; शिक्षामित्र संघ ने सभी जिला एवं मंडल अध्यक्ष को लिखी चिळी

बैंक में पीओ की निकली 330 वैकेंसी, जल्दी करें आवेदन ; अंतिम तिथि 27 सितंबर 2018

15,000 सहायक अध्यापकों की भर्ती ; मंगलवार से प्रकाशित होंगे काउंसलिंग के विज्ञापन, पहली काउंसलिंग 26 अक्तूबर व दूसरी 6 नवंबर को

jobs for 13 posts of DSP in NIA

नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नालको) में 120 ग्रेज्युएट इंजीनियर पदों के लिए भर्तियाँ, सीघ्र करें आवेदन

आर्मी भर्ती रैली 2020 : 8वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

जल्द ही करोड़ों की सैलरी वाली नौकरियों की बहार ; 1500 से ज्यादा नौकरियां

प्रसार भारती में उत्पादन सहायक और संवाददाता सहित 89 पदों पर भर्तियाँ, अंतिम तिथि 12 जुलाई, 2019

UPSSSC pre exam के 672 पदों की भर्ती, परीक्षा प्री के लिए एडमिट कार्ड जारी upsssc.gov.in से निकाले