भारतीय सेना में नौकरी पाने का सुनहरा मौका ; भर्ती के लिए मेला शुरू

            सेना ने भर्ती के लिए मेला शुरू कर दिया है। देश भर में यह मेला अलग-अलग तिथियों में लगाया जाएगा। एक जिले का अभ्यर्थी दूसरे जिले में आवेदन नहीं कर पाएगा।
           उत्तर प्रदेश में यह मेला मैनपुरी और मथुरा में पांच दिसंबर से शुरू होकर 20 दिसंबर तक चलेगा। इस मेले में मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, मैनपुरी एवं फिरोजाबाद जिले के अभ्यर्थी आवेदन करेंगे।
           दूसरा मेला गोरखपुर और गाजीपुर में पांच जनवरी से लगाया जाएगा। यह मेला 19 जनवरी तक चलेगा। इसमें मिर्जापुर, गोरखपुर, जौनपुर, गाजीपुर एवं बलिया के अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे।
          तीसरा मेला एक जनवरी से 15 फरवरी तक सहारनपुर में लगाया जाएगा, जिसमें सहारनपुर, जेपी नगर, गाजियाबाद, रामपुर, बागपत, मुरादाबाद एवं मेरठ के अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे।
          चौथा मेला 19 फरवरी से दो मार्च तक इलाहाबाद और फैजाबाद में लगाया जाएगा। इस मेले में रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, कौशांबी और इलाहाबाद के अभ्यर्थी शामिल होंगे।
          प्रदेश में अंतिम और पांचवां भर्ती मेला छह मार्च से 20 मार्च तक फतेहपुर में आयोजित होगा। इसमें कानपुर नगर, कानपुर देहात, लखनऊ, उन्नाव, महोबा एवं चित्रकूट जिले के अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे।
           सेना ने इस संबंध में पूरी गाइडलाइन जारी कर दी है। सेना का भर्ती मेला पूरे देश में कुल 49 स्थानों पर लगेगा। इसकी शुरुआत दो दिसंबर बुधवार से कोलकाता के बराकपोरा से हुई है। अंतिम मेला 15 मार्च को त्रिपुरा के अगरतला में लगाया जाएगा।
          आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए मानदंड भी निर्धारित हैं। सेना के जनसंपर्क अधिकारी बीके पांडेय ने कहा कि अभ्यर्थी इसकी विस्तृत जानकारी सेना के वेबसाइट पर देख सकते हैं।
www.joinindianarmy.nic.in

Keyword ; army,youth,recruitment,indian army

Comments

Popular posts from this blog

बैंक में पीओ की निकली 330 वैकेंसी, जल्दी करें आवेदन ; अंतिम तिथि 27 सितंबर 2018

खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) 2019 : ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू, प्री और मेंस का पाठ्यक्रम भी जारी

सैनिक स्कूल में टीजीटी, एलडीसी, यूडीसी सहित अनेक पदों पर भर्तियाँ, 29 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग में डायरेक्टर,मैनेजर और एडवाइजर के पदों पर भर्ती

विशिष्ट बीटीसी 2005 : चयनित सहायक अध्यापकों को पुरानी पेंशन योजना मामला

शिक्षामित्रों को भारी राहत ; सरकार को और शिक्षामित्र भर्ती न करने का आदेश 

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

रेलवे में 4000 से ज्यादा पदों पर भर्तियाँ, 10वीं पास के लिए बिना परीक्षा और इंटरव्यू के नौकरी का सुनहरा मौका

स्कूलों का वार्षिक कैलेंडर होगा तैयार ; पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद व अन्य गतिविधियों का भी समय होगा निर्धारण

शिक्षामित्रों ने टीईटी-15 के लिए कसी कमर ; शिक्षामित्र संघ ने सभी जिला एवं मंडल अध्यक्ष को लिखी चिळी