यूपीटीईटी-15 की निर्देशिका की जारी ; व्हाइटनर लगाया तो नहीं जंचेगी टीईटी की कॉपी

           प्रदेश में लगभग पौने दो साल बाद दो फरवरी को होने जा रही शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2015 में ओएमआर शीट पर व्हाइटनर लगाने वालों की शीट निरस्त कर दी जाएगी। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी नीना श्रीवास्तव ने टीईटी-15 की निर्देशिका जारी कर दी है।
           परीक्षा संबंधी कोई भी शिकायत या सूचना कंट्रोल रूम नंबर 0532-2466761 या 2466769 पर दे सकते हैं। ओएमआर शीट के गोले काली बाल प्वाइंट पेन से ही भरना है। जेल पेन, पेंसिल या कोई अन्य साधन की अनुमति नहीं है।
           पेपर हल करने के बाद ओएमआर की मूल व कार्बन प्रति जमा हो जाएगी।अभ्यर्थी एक प्रति अपने साथ ले जा सकेंगे। यदि कोई अभ्यर्थी सादी ओएमआर शीट जमा करता है तो उससे ही क्रास करा दिया जाएगा क्योंकि ऐसी शीट का मूल्यांकन नहीं होगा।
           उत्तर पत्रक पर अंत में तय स्थान पर हल किए गए प्रश्नों की संख्या अंकों व शब्दों में लिखनी होगी। किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा शुरू होने के 10 मिनट बाद परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं मिलेगा।
           मोबाइल, किताब, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या किताब-कॉपी नहीं ले जा सकेंगे। परीक्षा समाप्त होने के बाद ही किसी भी अभ्यर्थी को बाहर जाने की अनुमति मिलेगी।

Keyward : teachers,tet,guide line, up govt

Comments

Popular posts from this blog

प्रशासनिक अफसरों की भर्ती में धांधली ; आजतक ने स्टिंग ऑपरेशन करके उस धांधली का सच किया बेपर्दा

तरल पानी की मौजूदगी से मंगल पर जीवन की संभावना बढ़ी ; नासा ने सोमवार को किया नया खुलासा

महिला चिकित्सा अधिकारी समेत 231 पदों के लिए आवेदन : अंतिम तिथि 04 अक्टूबर 2018

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अलग-अलग पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं ; 13 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन शुरू,प्रवेश परीक्षाएं 25 से 30 मई के बीच

उच्च शिक्षा Online Classes : डिग्री कालेजों में ऑनलाइन शिक्षा की तैयारी शुरू

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई

79 हजार शिक्षकों की भर्ती अधर में ; 15वां संशोधन हाईकोर्ट से निरस्त होने के कारण सपा सरकार में एकेडमिक रिकार्ड के आधार पर नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों की सांस अटकी

संघ लोक सेवा आयोग में 796 पदों पर भर्तियां, स्नातक पास वाले करें आवेदन 03 मार्च, 2020 तक

स्कूलों का वार्षिक कैलेंडर होगा तैयार ; पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद व अन्य गतिविधियों का भी समय होगा निर्धारण