पीएफ निधि पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की सिफारिश ; मौजूदा 8.75 फीसदी की दर को बढ़ाकर 8.95 फीसदी करने की सलाह

             कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के वित्तीय पैनल ने पीएफ निधि पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की सिफारिश की है। पैनल ने मौजूदा 8.75 फीसदी की दर को बढ़ाकर 8.95 फीसदी करने की सलाह दी है।
           गौरतलब है कि अगर यह सिफारिश मंजूर कर ली जाती है तो पिछले पांच सालों के दौरान यह उच्चतम ब्याज दर होगी। साल 2010-11 में यह दर 9.5 फीसदी तक थी। इन सिफारिशों को वित्त मंत्रालय की मंजूरी मिलने से पहले सेट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज़ के अनुमोदन की ज़रूरत है।
              यह प्रस्ताव ऐसे समय में आया है जबकि सरकार और रिज़र्व बैंक डिपॉजिट रेट्स घटाने पर विचार कर रहे हैं, ताकि बैंक ऋण की ब्याज दरों में कटौती करें और निवेश को बढ़ावा मिल सके। ईपीएफ जमा राशि पर बढ़ी ब्याज दर काफी हद तक फंड्स को बैंक डिपॉजिट्स या स्मॉल सेविंग स्कीम्स से हटाकर उस ओर मोड़ सकती है।
              14 जनवरी को प्रकाशित टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक पीएफ फंड या नैशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट के लिए ब्याज दरों में 50 आधार अंकों की बढ़ोतरी के मद्देनजर वित्त मंत्रालय स्मॉल सेविंग स्कीम्स पर से ब्याज दर करने पर विचार कर रहा है।

Keyword ; teachers,jobs,ppf,gpf,govt

Comments

Popular posts from this blog

प्रशासनिक अफसरों की भर्ती में धांधली ; आजतक ने स्टिंग ऑपरेशन करके उस धांधली का सच किया बेपर्दा

तरल पानी की मौजूदगी से मंगल पर जीवन की संभावना बढ़ी ; नासा ने सोमवार को किया नया खुलासा

महिला चिकित्सा अधिकारी समेत 231 पदों के लिए आवेदन : अंतिम तिथि 04 अक्टूबर 2018

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अलग-अलग पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं ; 13 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन शुरू,प्रवेश परीक्षाएं 25 से 30 मई के बीच

उच्च शिक्षा Online Classes : डिग्री कालेजों में ऑनलाइन शिक्षा की तैयारी शुरू

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई

79 हजार शिक्षकों की भर्ती अधर में ; 15वां संशोधन हाईकोर्ट से निरस्त होने के कारण सपा सरकार में एकेडमिक रिकार्ड के आधार पर नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों की सांस अटकी

संघ लोक सेवा आयोग में 796 पदों पर भर्तियां, स्नातक पास वाले करें आवेदन 03 मार्च, 2020 तक

स्कूलों का वार्षिक कैलेंडर होगा तैयार ; पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद व अन्य गतिविधियों का भी समय होगा निर्धारण