शिक्षा व शिक्षक लोकतंत्र की आत्मा ; शिक्षा के बाजारीकरण की हो रही साजिश

          शिक्षा व शिक्षक लोकतंत्र की आत्मा हैं। अगर सही मायने में कहा जाए तो समाज की असली धूरी शिक्षक ही हैं, जिनके माध्यम से हम नैतिकता का पाठ पढ़ते हैं।
             विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ 'ठकुराई गुट' के प्रांतीय सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि यह बातें कहीं। केपी कम्युनिटी सेंटर में शुक्रवार को संगठन के 59वें प्रांतीय महाधिवेशन में उन्होंने कहा कि शिक्षा का बजट लगातार घटाया जा रहा है।
            यह शिक्षा के बाजारीकरण करने की साजिश है। कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में शिक्षा व शिक्षक नहीं है।
            प्रदेश अध्यक्ष जगदीश पांडेय ठकुराई ने कहा कि शिक्षकों की उपेक्षा किसी कीमत पर बर्दास्त नहीं की जाएगी। कहा कि महाधिवेशन में कॉमन सकूल सिस्टम लागू करने, तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण, वित्तविहीन शिक्षकों को समानता का अधिकार सहित अनेक मुद्दों को लागू कराने के लिए संघर्ष का खाका तैयार होगा।
               विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता राजकुमार जैन ने कहा कि शिक्षा के समानता के लिए जनांदोलन जरूरी है। संयुक्त शिक्षा निदेशक महेंद्र सिंह ने कहा कि आज इंटरनेट का युग है, इसमें शिक्षा का दृष्टिकोण अंतर्राष्ट्रीय होना चाहिए।
              संयोजन प्रदेश उपाध्यक्ष मुहर्रम अली ने बताया कि शनिवार को कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज सिंह प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि होंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. उमेश त्यागी, डॉ. रघुराज सिंह, रमेश चंद्र सिंह, शम्भू सिंह ने विचार व्यक्त किया। महामंत्री लालमणि द्विवेदी ने आभार ज्ञापित किया। इस दौरान शेषमणि शुक्ल, बीरेंद्र सिंह, राजेश सिंह, डॉ. अरुण चौबे, डॉ. सुनील शुक्ल, डॉ. देवीशरण त्रिपाठी, महेंद्र जैन आदि मौजूद थे।

Keyward : teachers,tet,guide line, up govt

Comments

Popular posts from this blog

खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) 2019 : ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू, प्री और मेंस का पाठ्यक्रम भी जारी

सैनिक स्कूल में टीजीटी, एलडीसी, यूडीसी सहित अनेक पदों पर भर्तियाँ, 29 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

विशिष्ट बीटीसी 2005 : चयनित सहायक अध्यापकों को पुरानी पेंशन योजना मामला

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

रेलवे में 4000 से ज्यादा पदों पर भर्तियाँ, 10वीं पास के लिए बिना परीक्षा और इंटरव्यू के नौकरी का सुनहरा मौका

उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड में विभिन्न पदों पर भर्तियाँ, अब करें आवेदन 30 जून, 2020 तक

स्कूलों का वार्षिक कैलेंडर होगा तैयार ; पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद व अन्य गतिविधियों का भी समय होगा निर्धारण

शिक्षामित्रों ने टीईटी-15 के लिए कसी कमर ; शिक्षामित्र संघ ने सभी जिला एवं मंडल अध्यक्ष को लिखी चिळी

इलाहाबाद हाईकोर्ट में विभिन्न श्रेणी के कुल 3495 पदों पर भर्ती ; आवेदन प्रक्रिया 06 दिसंबर से शुरू होकर 26 दिसंबर 2018 तक

125 पदों पर हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग में भर्ती