स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे अब खादी एवं ग्रामोद्योग की तैयार की हुई ड्रेस पहनेंगे ; स्कूल ड्रेस मुहैया कराने की तैयारी

           सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे जल्द ही खादी एवं ग्रामोद्योग की तैयार की हुई ड्रेस पहने नजर आएंगे।
            सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) मंत्रलय सर्व शिक्षा अभियान के तहत बच्चों को स्कूल ड्रेस मुहैया कराने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए मंत्रलय प्रस्ताव तैयार कर मानव संसाधन विकास मंत्रलय और राज्य सरकारों को भेज रहा है।
            मंत्रलय के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, अमूमन यह शिकायत रहती है कि सरकारी स्कूलों में बच्चों को वक्त पर ड्रेस नहीं मिल पाती है। ऐसे में कमजोर वर्ग के बच्चों को ठंड के मौसम में कम कपड़ों में ही स्कूल आना पड़ता है। इससे उनके स्वास्थ्य पर असर पड़ता है।
             मंत्रलय की कोशिश है कि खादी एवं ग्रामोद्योग से बच्चों को ड्रेस मुहैया कराई जाए। मंत्रलय का मानना है कि इससे जहां स्थानीय स्तर पर रोजगार उत्पन्न होगा, वहीं बच्चों को वक्त पर ड्रेस मिल सकेगी। साथ ही मानव संसाधन विकास मंत्रलय सीधे खादी एवं ग्रामोद्योग को भुगतान कर सकता है।


Keyward ; teachers,basic education,school dress,students

Comments

Popular posts from this blog

बैंक में पीओ की निकली 330 वैकेंसी, जल्दी करें आवेदन ; अंतिम तिथि 27 सितंबर 2018

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग में डायरेक्टर,मैनेजर और एडवाइजर के पदों पर भर्ती

विशिष्ट बीटीसी 2005 : चयनित सहायक अध्यापकों को पुरानी पेंशन योजना मामला

शिक्षामित्रों को भारी राहत ; सरकार को और शिक्षामित्र भर्ती न करने का आदेश 

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

रेलवे में 4000 से ज्यादा पदों पर भर्तियाँ, 10वीं पास के लिए बिना परीक्षा और इंटरव्यू के नौकरी का सुनहरा मौका

शिक्षामित्रों ने टीईटी-15 के लिए कसी कमर ; शिक्षामित्र संघ ने सभी जिला एवं मंडल अध्यक्ष को लिखी चिळी

जल्द ही करोड़ों की सैलरी वाली नौकरियों की बहार ; 1500 से ज्यादा नौकरियां

UPSSSC pre exam के 672 पदों की भर्ती, परीक्षा प्री के लिए एडमिट कार्ड जारी upsssc.gov.in से निकाले