12 फरवरी को सैनिकों की भर्ती रैली यूपी में ; 24 अप्रैल को संयुक्त प्रवेश परीक्षा

           यूपी के मैनपुरी में पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 12 फरवरी को सैनिकों की भर्ती रैली का आयोजन होने जा रहा है। सेना ने पूरा कार्यक्रम जारी किया है।
          यह भर्ती रैली 22 फरवरी तक चलेगी। इसके बाद 24 अप्रैल को संयुक्त प्रवेश परीक्षा होगी। 12 फरवरी को यूपी एवं उत्तराखंड के गोरखा उम्मीदवारों के अलावा हाथरस की सादाबाद, सासनी और सिकंराराऊ तहसील के अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे।
          13 को मैनपुरी की भोगांव तहसील और कासगंज की कासगंज, पटियाली और सहावर, 14 को मैनपुरी की मैनपुरी और करहल, 15 को फीरोजाबाद की फीरोजाबाद, जसराना, 16 को अलीगढ़ की खैर और कोल, 17 को फीरोजाबाद की टूंडला, अलीगढ़ की गभाना, अतरौली और इगलास, 18 को मथुरा की महावन और माट, 19 को मथुरा की छाता, मथुरा के अलावा आउटसाइडर सेक्शन उम्मीदवारों की भर्ती रैली होगी।
          20 फरवरी को सैनिक वास्तुकार ( ट्रेडमैन) की एप्टीट्यूड परीक्षा होगी। 24 अप्रैल को संयुक्त प्रवेश परीक्षा आगरा के एकलव्य स्टेडियम में आयोजित की जाएगी।
रैली में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र लेकर जाना होगा। इसे सेना की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।
          हालांकि गोरखा उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र की बाध्यता नहीं रखी गई है।
सैनिक जीडी के लिए अभ्यर्थी की जन्मतिथि 12 फरवरी 1995 से 13 अगस्त के बीच 1998 होनी चाहिए।
          सैनिक क्लर्क/एसकेटी, सैनिक तकनीकी, सैनिक वास्तुकार के लिए जन्मतिथि 12 फरवरी 1993 से 13 अगस्त 1998 के बीच होनी चाहिए।


Keywords; Army ,recruitments,fair, up

Comments

Popular posts from this blog

69 हजार शिक्षक भर्ती Answer Key : आज जारी होगी उत्तरमाला, अगले सप्ताह जारी हो सकता है रिजल्ट

केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कई विभिन्न पदों पर भर्तियाँ, 17 जुलाई, 2020 तक करें आवेदन

भारतीय आयुध निर्माणी बोर्ड में 6060 पदों पर भर्तियां, 9 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई

शिक्षामित्रों को टीईटी से छूट के लिए एनसीटीई को भेजा पत्र : मामला केंद्र के अधीन

प्रतियोगियों में किस कदर अविश्वास ; आयोग पर चल रहे 3116 मुकदमे

आर्मी भर्ती रैली 2020 : 8वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

शिक्षक पात्रता परीक्षा ; लागू होगा समान पाठ्यक्रम, एनसीटीई ने खराब नतीजों को देखते हुये सुधार की दिशा में उठाया कदम

उत्तर प्रदेश डाक सर्कल ग्रामीण डाक सेवक का परिणाम जारी, यहाँ करें चेक