शिक्षक पात्रता परीक्षा 2015 आज ; सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने तैयारियां पूरी होने का किया दावा

          शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) 2015 मंगलवार को प्रदेश भर के विभिन्न केंद्रों पर होगी। सभी जिलों में ओएमआर सीट पहुंचाने के साथ सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने तैयारियां पूरी होने का दावा किया है।
         परीक्षा में वैसे तो नकल पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासनिक अफसर लगाए गए हैं, लेकिन हर जिले में शिक्षा के वरिष्ठ अफसर भी पर्यवेक्षण के लिए तैनात किए गए हैं। इसमें बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव संजय सिन्हा भी शामिल हैं।
          यूपी टीईटी 2015 की परीक्षा की घड़ी आ गई है। इसके लिए प्रदेश के सभी 75 जिलों में 1128 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें नौ लाख 42 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षार्थियों ने टीईटी की वेबसाइट से ऑनलाइन प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लिया है।
            सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने सभी परीक्षा केंद्रों पर ओएमआर सीट एवं परीक्षार्थियों के उपस्थिति पत्रक पहुंचा दिया है। कुछ दिन पहले मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए निर्देश दिया था कि वह परीक्षा तैयारियों में पूरा योगदान दें और नकल पर अंकुश लगाने के लिए अफसरों को तैनात करें, जो नियमित निरीक्षण करें। इसके अलावा हर जिले में हेल्प डेस्क बनाने का निर्देश दिया गया था।
             सचिव नीना श्रीवास्तव का दावा है कि सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं और परीक्षा समय से होगी।  उधर, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) उप्र के निदेशक डॉ सर्वेद्र विक्रम बहादुर सिंह ने सभी 75 जिलों में एक-एक पर्यवेक्षण अधिकारी तैनात किया है, जो परीक्षा केंद्रों के भ्रमण के साथ ही उत्तरपुस्तिकाओं को रखे जाने वाले स्थल, वरिष्ठ अफसरों के साथ परीक्षा संपन्न कराने की तैयारी आदि में योगदान देंगे।
               पर्यवेक्षक परीक्षा खत्म होने के बाद पूरी रिपोर्ट एससीईआरटी के निदेशक को बिंदुवार भेजेंगे। इसमें वाराणसी में सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा, इलाहाबाद में अपर निदेशक बेसिक शिक्षा विनय कुमार पांडेय, मऊ में निदेशक मनोविज्ञान शाला आनंदकर पांडेय, रायबरेली में उप शिक्षा निदेशक ज्ञान प्रकाश सिंह, गोरखपुर में उप सचिव बेसिक शिक्षा परिषद स्कंद शुक्ल, बस्ती में सहायक निदेशक मुख्यालय इलाहाबाद मुकेश रायजादा समेत अन्य अफसरों को जिम्मेदारी सौंपी है।


Keyword ; teachers,recruitment,added school,upgovt,tet2015

Comments

Popular posts from this blog

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

यूपी के युवाओं की रकम नौकरी के आवेदनों में डम्प ; यूपी सरकार ने बेरोजगारों को लगाया 3 अरब रुपये का चूना

शिक्षामित्रों का धरना 5 अप्रैल से ; असमायोजित शिक्षामित्र हुए आंदोलित

शिक्षामित्रों की कैविएट मंजूर ; सुनवाई 8 जनवरी को होगी

शिक्षामित्र एवं टीईटी भर्ती मामला ; सुनवाई 7 को

बढ़ा शिक्षामित्रों का आक्रोश : पढ़ाई का बहिष्कार कर सड़क पर उतरे शिक्षामित्र, समायोजन में उप्र के साथ भेदभाव का आरोप

10वीं पास के लिए SSC NR में सुनहरा मौका, 60 हजार सैलरी APPLY SOON

शिक्षामित्र समायोजन का एक प्रमुख संरक्षक और सुरक्षा कवच ; संविधान का अनुच्छेद 21

50 हजार शिक्षकों को पदावनत करने का मामला ; शिक्षकों का आरपार की लड़ाई लड़ने का ऐलान