समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी के 181 पदों पर भर्ती

             उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी 2016 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस बार कुल 181 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।
            जारी नोटिफिकेशन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पात्र उम्मीदवार अपना आवेदन 26 अप्रैल तक ऑनलाइन भेज सकते हैं। जबकि आवेदक ई-चालान का प्रिंट आउट 28 अप्रैल तक प्राप्त कर सकते हैं। वहीं 29 अप्रैल तक परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।
#पदों का विवरण :
कुल पदों की संख्या : 181
समीक्षा अधिकारी-उत्तराखंड सचिवालय :114
समीक्षा अधिकारी-उत्तराखंड लोक सेवा आयोग : 11
सहायक समीक्षा अधिकारी-
उत्तराखंड सचिवालय : 20
सहायक समीक्षा अधिकारी-उत्तराखंड लोक सेवा आयोग : 36
#निर्धारित पात्रता मापदंड :
समीक्षा अधिकारी : स्नातक के साथ ही कंप्यूटर पर अंग्रेजी टाइपिंग ज्ञान।
सहायक समीक्षा अधिकारी : स्नातक के साथ ही कंप्यूटर पर हिंदी टाइपिंग का ज्ञान।
आयु सीमा : 21 से 42 वर्ष निर्धारित है। (आयु सीमा की गणना 01 जुलाई 2016 को की जाएगी)
(सरकार के नियमानुसार आयु सीमा में संबंधित छूट प्रदान की जाएगी)
आवेदन कैसे करें : योग्य उम्मीदवार आयोग के अधिकारिक वेबसाइट www.ukpsc.gov.in पर जाकर निर्धारित प्रारूप पर अपना आवेदन भरकर उसके दो दिनों के अंदर परीक्षा शुल्क जमा कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन आयोग द्वारा लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।


Keywords ; RO,ARO,UK govt,Secretariat


Comments

Popular posts from this blog

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

शिक्षामित्रों ने टीईटी-15 के लिए कसी कमर ; शिक्षामित्र संघ ने सभी जिला एवं मंडल अध्यक्ष को लिखी चिळी

बैंक में पीओ की निकली 330 वैकेंसी, जल्दी करें आवेदन ; अंतिम तिथि 27 सितंबर 2018

15,000 सहायक अध्यापकों की भर्ती ; मंगलवार से प्रकाशित होंगे काउंसलिंग के विज्ञापन, पहली काउंसलिंग 26 अक्तूबर व दूसरी 6 नवंबर को

jobs for 13 posts of DSP in NIA

नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नालको) में 120 ग्रेज्युएट इंजीनियर पदों के लिए भर्तियाँ, सीघ्र करें आवेदन

आर्मी भर्ती रैली 2020 : 8वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

जल्द ही करोड़ों की सैलरी वाली नौकरियों की बहार ; 1500 से ज्यादा नौकरियां

प्रसार भारती में उत्पादन सहायक और संवाददाता सहित 89 पदों पर भर्तियाँ, अंतिम तिथि 12 जुलाई, 2019

UPSSSC pre exam के 672 पदों की भर्ती, परीक्षा प्री के लिए एडमिट कार्ड जारी upsssc.gov.in से निकाले