यू पी ; गर्मी की छुट्टियों के बाद जुलाई से मिड-डे मील में बटेंगे ताजे और मौसमी फल

           परिषदीय स्कूल के पौने दो करोड़ बच्चों को गर्मी की छुट्टियों के बाद जुलाई से मिड-डे मील योजना के तहत प्रत्येक सोमवार को ताजे व मौसमी फल दिये जाएंगे।
               बच्चों को स्कूल पहुंचते ही सुबह के नाश्ते के तौर पर फल दिये जाएंगे जिससे कि उन्हें पढ़ाई के लिए वांछित ऊर्जा (कैलोरी) उपलब्ध हो सके। साथ ही फल खाने और मिड-डे मील के बीच पर्याप्त अंतराल भी हो।
               जुलाई का पहला सोमवार चार तारीख को पड़ रहा है। लिहाजा चार जुलाई से स्कूलों में फल वितरण शुरू होगा। सोमवार को छुट्टी होने पर अगले शिक्षण दिवस में फल बांटे जाएंगे।
                बेसिक शिक्षा विभाग ने इस बारे में मंगलवार को सभी जिलाधिकारियों को शासनादेश जारी कर दिया है। सोमवार को हर बच्चे को एक फल दिया जाएगा जिसकी अनुमानित लागत चार रुपये आंकी गई है।
                 फल वितरण के लिए जारी की जाने वाली धनराशि ‘फल’ नामक मद के अंतर्गत मध्याह्न् भोजन निधि में भेजी जाएगी जिसे परिवर्तन लागत की तरह खाते से निकाल कर स्थानीय स्तर पर फल खरीदे जाएंगे।
                 शासन द्वारा जिले की अनुमोदित छात्र संख्या के आधार पर अप्रैल और सितंबर में फल वितरण के लिए वित्तीय स्वीकृति जारी की जाएगी।



Keywords ; teachers,students,basic schools,upgovt

Comments

Popular posts from this blog

बैंक में पीओ की निकली 330 वैकेंसी, जल्दी करें आवेदन ; अंतिम तिथि 27 सितंबर 2018

खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) 2019 : ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू, प्री और मेंस का पाठ्यक्रम भी जारी

सैनिक स्कूल में टीजीटी, एलडीसी, यूडीसी सहित अनेक पदों पर भर्तियाँ, 29 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग में डायरेक्टर,मैनेजर और एडवाइजर के पदों पर भर्ती

विशिष्ट बीटीसी 2005 : चयनित सहायक अध्यापकों को पुरानी पेंशन योजना मामला

शिक्षामित्रों को भारी राहत ; सरकार को और शिक्षामित्र भर्ती न करने का आदेश 

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

रेलवे में 4000 से ज्यादा पदों पर भर्तियाँ, 10वीं पास के लिए बिना परीक्षा और इंटरव्यू के नौकरी का सुनहरा मौका

स्कूलों का वार्षिक कैलेंडर होगा तैयार ; पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद व अन्य गतिविधियों का भी समय होगा निर्धारण

शिक्षामित्रों ने टीईटी-15 के लिए कसी कमर ; शिक्षामित्र संघ ने सभी जिला एवं मंडल अध्यक्ष को लिखी चिळी