शिक्षकों के मृतक आश्रित भी अब बन सकेंगे टीचर ; बीटीसी में मिलेगा बिना एंट्रेंस के एडमिशन

            एनसीटीई (नैशनल काउंसिल फॉर टीचर्स एजूकेशन) के मानकों को पूरा करने के लिए सरकार उन्हें बीटीसी का प्रशिक्षण भी करवाएगी। प्रदेश सरकार इसकी तैयारी कर रही है।
            इस प्रस्ताव को जल्दी ही सीएम अखिलेश यादव की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट की बैठक में लाया जाएगा। इस पर खुद सरकार ने पहल की है। बेसिक शिक्षा मंत्री भी इस पर सहमत हैं। अब बेसिक शिक्षा विभाग से इसका पूरा प्रस्ताव मांगा गया है।
            दरअसल प्राइमरी स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए स्नातक के अलावा बीटीसी और टीईटी होना अनिवार्य है।
            ज्यादातर मृतक आश्रित बीटीसी और टीईटी पास नहीं होते। उनके पास यूजी और पीजी की डिग्री होने के बावजूद क्लर्क या चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की नौकरी ही दी जाती है। संकट की स्थिति में वे यही नौकरी करने को मजबूर होते हैं।
           इसी को देखते हुए प्रदेश सरकार ने
शिक्षकों के मृतक आश्रित बनेंगे टीचर
मृतक आश्रितों की यह मांग थी कि उन्हें शिक्षक बनने के लिए सहूलियत दी जाए। यदि वे योग्यता रखते हैं और बीटीसी प्रशिक्षण में सहूलियत मिले तो वे शिक्षक बन सकते हैं। सरकार इस पर विचार कर रही है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद अमल किया जा सकेगा।
            बेसिक शिक्षा विभाग से इस बारे में प्रस्ताव मांगा है। शिक्षा विभाग ने भी इस बारे में विधि विशेषज्ञों से राय ले ली है। विभागीय जानकारों का कहना है कि एनसीटीई के मानके के अनुसार बीटीसी और टीईटी होना जरूरी है।
            चतुर्थ श्रेणी में नहीं करना चाहते हैं नौकरी
पिछले दिनों कुछ मृतक आश्रितों ने इस बात की शिकायत सरकार से की और कोर्ट में भी कुछ लोग गए कि शिक्षक के मृतक आश्रित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बनने को मजबूर हैं।
             जब शिक्षा मित्रों को बीटीसी कराके उन्हें शिक्षक बनाया जाता है तो फिर शिक्षकों के मृतक आश्रितों को क्यों नहीं/ ऐसे करीब 2000 मृतक आश्रित हैं जिनके आवेदन पड़े हुए हैं और वे क्लर्क एवं चतुर्थ श्रेणी की नौकरी नहीं करना चाहते। वे सरकार से शिक्षक की नौकरी की मांग कर रहे हैं। उनकी यह मांग पूरी होने पर भविष्य में भी मृतक आश्रितों के लिए रास्ता साफ हो जाएगा।


Keywords ; teachers,TET,mratakasrit,upgovet

Comments

Popular posts from this blog

खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) 2019 : ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू, प्री और मेंस का पाठ्यक्रम भी जारी

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

शिक्षामित्रों ने टीईटी-15 के लिए कसी कमर ; शिक्षामित्र संघ ने सभी जिला एवं मंडल अध्यक्ष को लिखी चिळी

जल्द ही करोड़ों की सैलरी वाली नौकरियों की बहार ; 1500 से ज्यादा नौकरियां

एलआईसी में एएओ के700पदों पर भर्ती

Jobs for the post of Professor and Registrar in Fire police

69 हजार शिक्षक भर्ती : जानें भर्ती प्रक्रिया में कौन-कौन सी है चुनौतियाँ ?क्या नई अड़चने फिर नियुक्ति में करेगी देरी!

सैनिक स्कूल में टीजीटी, एलडीसी, यूडीसी सहित अनेक पदों पर भर्तियाँ, 29 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग में डायरेक्टर,मैनेजर और एडवाइजर के पदों पर भर्ती

विशिष्ट बीटीसी 2005 : चयनित सहायक अध्यापकों को पुरानी पेंशन योजना मामला