यूनीफार्म वितरण 2016-17 ; क्वालिटी जांच के लिए गठित होगी टास्क फोर्स, वितरण की तिथि से एक सप्ताह के अन्दर ही निरीक्षण अनिवार्य

              शैक्षिक सत्र 2016-17 के तहत अगले माह बच्चों को दी जाने वाली दो सेट यूनीफार्म की क्वालिटी जांच के लिए टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त मण्डल स्तर पर मण्डलायुक्त द्वारा भी यूनीफार्म की जांच के लिए विशेष जांच टीम का गठन किया जाएगा।
              यूनीफार्म की जांच के लिए जिला स्तर पर टास्क फोर्स का गठन जिलाधिकारी द्वारा किया जाएगा। टास्क फोर्स के सदस्य यूनीफार्म वितरण की तिथि से एक सप्ताह के अन्दर ही अनिवार्य रूप से निरीक्षण करेंगे। इस संबंध में निर्देश भी जारी कर दिए गये हैं।
              जारी निदेॅश में कहा गया है कि टास्क फोर्स अन्य बिन्दुओं के अतिरिक्त इस पर भी रिपोर्ट देगी कि वितरित की गयी यूनीफार्म को धुलवाकर देखने के बाद उसका रंग फीका तो नहीं पड़ता है या उसमें सिकुड़न आने की शिकायत तो नहीं है।
               टास्क फोर्स यूनीफार्म पर अभिभावकों से भी बातचीत करेगी। ज्ञात हो हर वर्ष परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त विद्यालयों व मदरसों में कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को दो सेट यूनीफार्म दी जाती है।


Keywords ;  Basic school,uniform, student, upgovt 

Comments

Popular posts from this blog

आईआईसीटी भर्ती2018 ; टेक्निशियन के पदों पर आवेदन

शिक्षामित्रों के शिक्षक पद पर समायोजन में टीईटी का प्रतिबंध अनुचित ; शिक्षामित्रों का ज्वलंत प्रकरण पर विशेष समीक्षा

पीएचडी (ग्रेड-बी) फॉर रिसर्च पोजिशन के 14 पदों पर आवेदन ; अंतिम तारीख 30 नवंबर 2018

शिक्षामित्र समायोजन मामला : नियमित बीटीसी करने वाले भी नहीं बन सके शिक्षक, अयोग्य की भीड़ में पिस गए योग्य

"उ ०प्र० की बेसिक शिक्षा का गिरता स्तर" ; शिक्षक का एक जबाव

सैनिक स्कूल में टीजीटी, एलडीसी, यूडीसी सहित अनेक पदों पर भर्तियाँ, 29 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

79 हजार शिक्षकों की भर्ती अधर में ; 15वां संशोधन हाईकोर्ट से निरस्त होने के कारण सपा सरकार में एकेडमिक रिकार्ड के आधार पर नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों की सांस अटकी

BSF sub-inspector and head constable, invites applications for a total of 230 vacant positions

संघ लोक सेवा आयोग में 796 पदों पर भर्तियां, स्नातक पास वाले करें आवेदन 03 मार्च, 2020 तक