2017-18 से पहली बार भारत के बाहर आईआईटी प्रवेश परीक्षा ; पाक को छोड़कर सभी सार्क देशों में आयोजित होगी

                 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) अगले साल से पहली बार भारत के बाहर सार्क समेत अन्य देशों में भी प्रवेश परीक्षा आयोजित करने की योजना बना रहा है। हालांकि पड़ोसी देश पाकिस्तान में यह प्रवेश परीक्षा नहीं आयोजित की जाएगी।
                       सूत्रों ने बताया कि पाक को छोड़कर सार्क देशों समेत सिंगापुर और संयुक्त अरब अमीरात में आईआईटी के स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित करने तैयारी चल रही है। 
                         एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वीजा हासिल करने में छात्रों को होने वाली दिक्कत समेत कई पहलुओं पर विचार करने के बाद यह फैसला लिया गया कि 2017 में पाकिस्तान में आईआईटी प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं की जा सकती है।
विदेशी छात्रों के लिए अलग से होंगी सीटें                  
                           इससे पहले ज्यादा से ज्यादा प्रतिभाओं को आकर्षित करने के लिए अफगानिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका, इथियोपिया (अफ्रीका), सिंगापुर और दुबई (संयुक्त अरब अमीरात) जैसे देशों में अगले साल से प्रवेश परीक्षा कराने का फैसला लिया था।
                            जेईई परीक्षा आयोजित कराने की संभावित देशों की पहली सूची में पाकिस्तान को भी शामिल था, लेकिन बाद में इसको हटा दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि विदेशी छात्रों के लिए आईआईटी में अतिरिक्त सीटों की व्यवस्था की जाएगी।आईआईटी में भारतीय छात्रों के लिए उपलब्ध सीटों की संख्या नहीं कम की जाएंगी। उन्होंने बताया कि 2017 से आईआईटी प्रवेश परीक्षा आयोजित करने की तैयारी है।






Keywards ; IIT, ADMISSION,MERIT LIST CUTT-OFF,OUT OF INDIA

Comments

Popular posts from this blog

आईआईसीटी भर्ती2018 ; टेक्निशियन के पदों पर आवेदन

शिक्षामित्रों के शिक्षक पद पर समायोजन में टीईटी का प्रतिबंध अनुचित ; शिक्षामित्रों का ज्वलंत प्रकरण पर विशेष समीक्षा

सैनिक स्कूल में टीजीटी, एलडीसी, यूडीसी सहित अनेक पदों पर भर्तियाँ, 29 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

79 हजार शिक्षकों की भर्ती अधर में ; 15वां संशोधन हाईकोर्ट से निरस्त होने के कारण सपा सरकार में एकेडमिक रिकार्ड के आधार पर नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों की सांस अटकी

BSF sub-inspector and head constable, invites applications for a total of 230 vacant positions

संघ लोक सेवा आयोग में 796 पदों पर भर्तियां, स्नातक पास वाले करें आवेदन 03 मार्च, 2020 तक

स्कूलों का वार्षिक कैलेंडर होगा तैयार ; पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद व अन्य गतिविधियों का भी समय होगा निर्धारण

SBI में विशेषज्ञ कैडर अधिकारी के 38 पदों की भर्ती, इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन