दिल्ली यूनिवर्सिटी की पहली कट ऑफ लिस्ट जारी; आज से दाखिले शुरू

                    दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2016-17 में दाखिले के लिए जारी की गई 
                     पहली कट ऑफ में सौ फीसदी पर ब्रेक लग गया है। डीयू प्रशासन की कॉलेजों को दी गई हिदायत का असर है कि इस बार किसी कॉलेज में किसी विषय में कट ऑफ सौ फीसदी तक नहीं गई है।
                  कैंपस कॉलेजों की बात करें तो इस बार बीकॉम ऑनर्स ने उछाल मारा है। रामजस कॉलेज ने बीते साल की तरह इस बार भी बीकॉम ऑनर्स की कट ऑफ एसआरसीसी से ज्यादा रखी है। सभी कॉलेजों में सर्वाधिक रामजस कॉलेज में बीकॉम ऑनर्स की कट ऑफ 99.25 रही है।
                  वहीं रामजस ने बीकॉम के लिए अपनी कट ऑफ 98.75 रखी है। लेकिन यदि कोई छात्र स्ट्रीम बदलकर यहां बीकॉम में दाखिला लेना चाहेगा तो उसे कम से कम 103.75 अंक चाहिए होंगे।
बीएससी गणित के लिए 98
                    अगर कश्मीरी विस्थापित छात्र स्ट्रीम बदलकर दाखिला लेना चाहेंगे तो उनके उन्हें 102.5 अंक और इसी तरह से ओबीसी छात्र को 101 अंकों पर दाखिला मिल पाएगा। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि उसके अंकों में से पांच फीसदी कटौती होगी और तकनीकी रूप से दाखिले के लिए उसे ज्यादा अंक चाहिए होंगे।
                        छात्रों की पहली पंसद एसआरसीसी ही होता है। इस तरह कट ऑफ पर रामजस में शायद ही पहली सूची में दाखिला हो पाए। रामजस ने बीकॉम के लिए 98.75, बीएससी केमिस्ट्री केलिए 98, बीएससी गणित के लिए 98, बीएससी सांख्यिकी के लिए 98.5 कट ऑफ निकाली है। एसआरसीसी में अर्थशास्त्र ऑनर्स की कट ऑफ 98.25 रही है।
                    डीयू की कट ऑफ लिस्ट पर नजर डालें तो बीते साल कंप्यूटर साइंस में दो कॉलेजों ने सौ फीसदी कट ऑफ जारी की थी, लेकिन इस बार कंप्यूटर साइंस में सर्वाधिक कट ऑफ पीजीडीएवी कॉलेज की 98 फीसदी रही है।
किरोड़ीमल व हिंदू की कट ऑफ 97.33 फीसदी
                                उसके बाद किरोड़ीमल व हिंदू की कट ऑफ इस कोर्स में 97.33 फीसदी है। वहीं इस बार खालसा कॉलेज ने बीएससी इलेक्ट्रानिक की कट ऑफ 99 फीसदी निकाल कर हैरान कर दिया है।  कॉलेजों में अंग्रेजी ऑनर्स की बात की जाए खालसा कॉलेज ने इस कोर्स की सबसे अधिक 98.75 फीसदी कट ऑफ निकाली है।
                             अंग्रेजी में लेडी श्रीराम कॉलेज में 98.25, दयाल सिंह में 98 फीसदी कट ऑफ रही है। मोटे तौर पर देखा जाए तो 0.25 फीसदी से लेकर तीन फीसदी तक की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। हालांकि यह बढ़ोतरी बीते वर्षों जैसी नहीं है।
                              किरोड़ीमल कॉलेज में तो संस्कृत ऑनर्स की कट ऑफ में 10 फीसदी की गिरावट की गई है। इतिहास ऑनर्स की बात की जाए तो सबसे अधिक हिंदू ने 97.75 फीसदी कट ऑफ निकाली है। उल्लेखनीय है कि पहली बार एससी-एसटी व ओबीसी की तरह  ही कश्मीरी विस्थापितों के लिए भी अलग से कट ऑफ जारी की गई है।








Keywards ; DU ADMISSION,MERIT LIST CUTT-OFF,MATHE,SCIENCE

Comments

Popular posts from this blog

आईआईसीटी भर्ती2018 ; टेक्निशियन के पदों पर आवेदन

शिक्षामित्रों के शिक्षक पद पर समायोजन में टीईटी का प्रतिबंध अनुचित ; शिक्षामित्रों का ज्वलंत प्रकरण पर विशेष समीक्षा

पीएचडी (ग्रेड-बी) फॉर रिसर्च पोजिशन के 14 पदों पर आवेदन ; अंतिम तारीख 30 नवंबर 2018

शिक्षामित्र समायोजन मामला : नियमित बीटीसी करने वाले भी नहीं बन सके शिक्षक, अयोग्य की भीड़ में पिस गए योग्य

"उ ०प्र० की बेसिक शिक्षा का गिरता स्तर" ; शिक्षक का एक जबाव

सैनिक स्कूल में टीजीटी, एलडीसी, यूडीसी सहित अनेक पदों पर भर्तियाँ, 29 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

79 हजार शिक्षकों की भर्ती अधर में ; 15वां संशोधन हाईकोर्ट से निरस्त होने के कारण सपा सरकार में एकेडमिक रिकार्ड के आधार पर नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों की सांस अटकी

BSF sub-inspector and head constable, invites applications for a total of 230 vacant positions

संघ लोक सेवा आयोग में 796 पदों पर भर्तियां, स्नातक पास वाले करें आवेदन 03 मार्च, 2020 तक