रेलवे में नौकरी के लिए करें रेल ट्रांसपोर्ट एंड मैनेजमेंट डिप्लोमा

रेलवे में नौकरी के लिए करें ये कोर्स 

 रेलवे में नौकरी देश के बहुत से नौजवानों का सपना है। दुनिया की सबसे बड़ी यातायात व्यवस्था से जुड़कर लाखों लोग सरकारी नौकरी का लाभ उठा रहें है। आईये जानें कि भारतीय रेलवे में किस प्रकार से सरकारी नौकरी का लाभ उठाया जा सकता है। जानें कौन कौन से वे कोर्सेस है जो भारतीय रेलवे में नौकरी दिलवा सकने में सहायक है। रोजगार समाचार हिंदी डेस्क की रिपोर्ट को इस रिपोर्ट को देखें-

रेल ट्रांसपोर्ट एंड मैनेजमेंट डिप्लोमा

एक वर्ष की अवधि वाले इस रेल ट्रांसपोर्ट एंड मैनेजमेंट डिप्लोमा में दाखिला अप्रैल से मई माह में होता है। इस डिप्लोमा कार्यक्रम के पाठ्यक्रम में दाखिला लेने के इच्छुक उम्मीदवार के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। 

क्या है पाठ्यक्रम में

रेल ट्रांसपोर्ट एंड मैनेजमेंट डिप्लोमा के इस पाठ्यक्रम में  ग्यारह पेपर होते हैं, जिनमें ट्रांसपोर्ट मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इकोनोमिक्स, मैनेजमेंट कॉन्सेप्ट्स, पर्सनल मैनेजमेंट,ऑपरेटिंग मैनेजमेंट, सिविल इंजीनियरिंग, मेटेरियल मैनेजमेंट, एकाउंटिग एंड फाइनेंशियल मैनेजमेंट और सिग्नल एंड टेलीकम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग हैं। इन सभी पेपरों में उत्तीर्ण होने के लिए कुल 40 प्रतिशत और प्रत्येक पेपर में 35 फीसदी अंक लाना अनिवार्य है। हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही में सैलेबस उपलब्ध है।  इसकी परीक्षा देश के कई शहरों में आयोजित की जाती है। 
भारतीय रेलवे की किसी भी शाखा में ट्रांसपोर्ट डिप्लोमाधारी अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जाती है। लेकिन ट्रैफिक कंट्रोलर, सिग्नल मेंटेनर, ट्रैफिक कामर्शियल अप्रैंटिस,असिस्टेंट स्टेशन मास्टर, आसिस्टेंट ड्राइवर, गार्ड आदि के पदों का नियुक्ति के दौरान इस डिप्लोमाधारी अभ्यर्थी को विशेष प्राथमिकता दी जाती है और रेलेवे में नौकरी की राह आसाना हो जाती है। 

                     डिप्लोमा के लिए संपर्क करें-
              इंस्टीट्यूट ऑफ  रेल ट्रांसपोर्ट
                    कमरा संख्या- 17 ए
                    रेल भवन, रायसीना रोड़


                    नई दिल्ली- 110 001





keywards ; Rail Diploma,course,jobs

Comments

Popular posts from this blog

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

कार्यकारी अधिकारी ग्रेड 4 के 65 पदों के लिए भर्तियां ; अंतिम तिथि 3 दिसंबर

आईआईसीटी भर्ती2018 ; टेक्निशियन के पदों पर आवेदन

मिश्र धातु निगम लिमिटेड भर्ती ; असिस्टेंट के दस पदों पर रिक्तियां

नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नालको) में 120 ग्रेज्युएट इंजीनियर पदों के लिए भर्तियाँ, सीघ्र करें आवेदन

सैनिक स्कूल में टीजीटी, एलडीसी, यूडीसी सहित अनेक पदों पर भर्तियाँ, 29 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

Get paid to watch $400 to $500/ Month Watching Movie Previews

BSF sub-inspector and head constable, invites applications for a total of 230 vacant positions

स्कूलों का वार्षिक कैलेंडर होगा तैयार ; पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद व अन्य गतिविधियों का भी समय होगा निर्धारण