नौकरियों का खुला पिटारा ; 55 हजार पदों पर बंपर वैकेंसी

          10वीं पास कर चुके लड़के-लड़कियों के लिए नौकरियों का पिटारा खुला गया है। 55 हजार पदों पर बंपर वैकेंसी निकली है, सैलरी हजारों में होगी, 

                 कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जीडी कांस्टेबल के 54,953 पदों की रिक्तियों के लिए अधिसूचना जारी की है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। 

                जो लड़के-लड़कियां इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे वेबसाइट http://www.ssc-cr.org/ पर जाकर लॉगइन कर सकते हैं।

              एसएससी सिपाही भर्ती परीक्षा के तहत चयनित अभ्यर्थियों को केंद्रीय सुरक्षा बलों जैसे सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, आईटीबीपी, सशस्त्र सीमा बल, एनआईए, एसएसएफ और असम राइफल्स में नियुक्ति दी जाएगी।

              भर्ती के लिए आवेदन करने की तारीख पहले 17 सितंबर थी, जिसे बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया गया है। 

               कमिश्नर-कम-डायरेक्टर रोजगार सृजन राहुल तिवारी ने कहा कि कुछ दिनों से आवेदन करने वालों को दिक्कतें आ रही थी। वेबसाइट धीरे चलने के कारण कई लोग आवेदन नहीं कर पाए, जिसे देखते हुए आखिरी तिथि 17 से बढ़ा कर तीस सितंबर कर दी गई है।

                   इस भर्ती के लिए महिला व पुरुष दोनों ही आवेदन कर सकते है। आवेदन करने वाले की आयु 1-8-2018 को 18 से 23 वर्ष तक होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगरी को नियमों को अनुसार छूट दी जाएगी। 

                आवेदनकर्ता को दसवीं पास होना चाहिए व वह शारीरिक योग्यता का मापदंड पूरा करते हों।
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर  किया जाएगा।

                 21700- 69100 रुपये प्रति माह सैलरी होगी। वहीं इस बार उम्मीदवारों को एक नई शर्त पूरी करनी होगी, उसके बाद ही नौकरी मिल पाएगी।

                   आवेदन के लिए उम्मीदवार को 100 रुपए का भुगतान करना होगा। भुगतान एसबीआई चालान, एसबीआई नेट बैंकिंग या डेबिट/ क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किया जा सकता है। एससी/एसटी के लिए किसी कोई आवेदन फीस नहीं है।


















               Sabhar Amar ujala.com
Keywords - jobs,govtjobs,onlinejobs,homejobs

Comments

Popular posts from this blog

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

कार्यकारी अधिकारी ग्रेड 4 के 65 पदों के लिए भर्तियां ; अंतिम तिथि 3 दिसंबर

आईआईसीटी भर्ती2018 ; टेक्निशियन के पदों पर आवेदन

3,500 Panchayat officials recruitment in Up

मिश्र धातु निगम लिमिटेड भर्ती ; असिस्टेंट के दस पदों पर रिक्तियां

नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नालको) में 120 ग्रेज्युएट इंजीनियर पदों के लिए भर्तियाँ, सीघ्र करें आवेदन

सैनिक स्कूल में टीजीटी, एलडीसी, यूडीसी सहित अनेक पदों पर भर्तियाँ, 29 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

Get paid to watch $400 to $500/ Month Watching Movie Previews

ऐक्सिस प्राइवेट बैंक (Axis Bank) में 1643 CSO, Manager & Others पदों की भर्तियां, 15 अगस्त 2020 तक करें आवेदन