NHM में 12 हजार पदों पर भर्ती : अक्तूबर में आएगा विज्ञापन

                 नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) में अक्तूबर में बंपर भर्ती होगी। संविदा पर करीब 12,000 पद भरे जाएंगे।

                 भारत सरकार ने पद स्वीकृत कर दिए हैं। इसके बाद यूपी एनएचएम ने भर्ती की प्रक्रिया की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।
                  सरकारी अस्पतालों में एनएचएम की 50 से ज्यादा योजनाएं चल रही हैं। अभी योजनाओं को बेहतर तरीके से चलाने में डॉक्टर व स्टाफ की कमी आड़े आ रही है। 

                    अधिकारियों का कहना है कि लगातार स्वास्थ्य संबंधी नई योजनाएं जुड़ रही हैं। मरीजों का दबाव अस्पतालों में बढ़ता जा रहा है। मरीजों का भरोसा भी सरकारी अस्पतालों के प्रति बढ़ा है। कई योजनाएं निजी अस्पतालों में भी संचालित हो रही हैं। इनकी निगरानी का तंत्र भी विकसित किया जा रहा है।

                        योजनाओं को और रफ्तार देने के लिए यूपी एनएचएम ने भारत सरकार को पत्र लिखकर नए पदों के सृजन की मांग की थी। 
एनएचएम में डिप्टी जनरल मैनेजर एचआर अमित श्रीवास्तव का कहना है कि 12 हजार पदों के सृजन को भारत सरकार ने मंजूरी दे दी है। 

                    अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में विज्ञापन प्रक्राशित किया जाएगा। भर्ती की कवायद शुरू कर दी गई है। कर्मियो को एक साल के लिए संविदा पर रखा जाएगा। काम देखते हुए संविदा बढ़ाई जाएगी।

इन पदों पर होगी भर्ती
 
एएनएम 6500

स्टाफ नर्स 1800

लैब टेक्नीशियन 330

ओटी टेक्नीशियन 150

विशेषज्ञ डॉक्टर 1500

अन्य स्टॉफ 1720

ये चल रही हैं योजनाएं
                     जननी सुरक्षा योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री मात्र वंदन योजना, टीकाकरण, अंधता नियंत्रण कार्यक्रम, कुष्ठ, एनआईसीयू, एसएनसीयू, न्यूट्रीशियन रिहैब्लिटेशन सेंटर (एनआरसी), ब्लड बैंक स्टैंथनिंग, नॉन कम्युनिकेबल डीसीज कंट्रोल प्रोग्राम, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, सरवाइकल स्क्रीन के लिए सम्पूर्णा कार्यक्रम समेत दर्जनों की संख्या में कार्यक्रम चल रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

कार्यकारी अधिकारी ग्रेड 4 के 65 पदों के लिए भर्तियां ; अंतिम तिथि 3 दिसंबर

आईआईसीटी भर्ती2018 ; टेक्निशियन के पदों पर आवेदन

मिश्र धातु निगम लिमिटेड भर्ती ; असिस्टेंट के दस पदों पर रिक्तियां

नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नालको) में 120 ग्रेज्युएट इंजीनियर पदों के लिए भर्तियाँ, सीघ्र करें आवेदन

सैनिक स्कूल में टीजीटी, एलडीसी, यूडीसी सहित अनेक पदों पर भर्तियाँ, 29 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

Get paid to watch $400 to $500/ Month Watching Movie Previews

BSF sub-inspector and head constable, invites applications for a total of 230 vacant positions

स्कूलों का वार्षिक कैलेंडर होगा तैयार ; पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद व अन्य गतिविधियों का भी समय होगा निर्धारण