सिक्योरिटी असिस्टेंट के कुल 1054 पदों पर भर्ती : अंतिम तिथि 13 नवंबर, 2018

                 गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले खुफिया ब्यूरो (इंटेलिजेंस ब्यूरो - आईबी) में सिक्योरिटी असिस्टेंट (एग्जीक्यूटिव) के पद पर 1054 वैकेंसी निकली हैं। 

               1054 में से सामान्य वर्ग के 620, ओबीसी के 187, एससी के 160 और एसटी के 87 पदों भर्ती होनी हैं। 

                ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर, 2018 है। 

                 आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 13 नवंबर, 2018 है।  

 पदों व योग्यता का पूरा विवरण इस प्रकार है-  

सिक्योरिटी असिस्टेंट के कुल पद - 1054

शैक्षिक योग्यता: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास एवं स्थानीय भाषाओं में से किसी का ज्ञान

आयु सीमा: अधिकतम आयु सीमा- 27 साल
अधिकतम आयु सीमा में एससी/एसटी को 5 सालों की छूट दी जाएगी जबकि ओबीसी कैंडिडेट्स को 3 सलों की। 

चयन

- चयन प्रक्रिया तीन चरणों में संपन्न होगी। पहले चरण में लिखित परीक्षा होगी जिसमें ऑब्जेक्टिव क्वेस्चन पूछे जाएंगे। 

- दूसरे चरण में विश्लेषणात्मक सवाल होंगे। 

- तीसरे चरण में इंटरव्यू होगा। 

आवेदन फीस
आवेदन शुल्क 50 रुपये है। जनरल और ओबीसी श्रेणी के सिर्फ पुरुष कैंडिडेट्स को फीस देनी होगी। 

सभी एससी/एसटी, भूतपूर्व सैनिक और महिला कैंडिडेट्स को फीस से छूट है। आवेदन शुल्क का भुगतान पंजीकरण के एक दिन बाद ऑनलाइन या ऑफलाइन किया जा सकता है। 


उम्मीदवार गृह मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in या एनसीएस पोर्टल ncs.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 












             Sabhar hindustan.com

Comments

Popular posts from this blog

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

यूपी के युवाओं की रकम नौकरी के आवेदनों में डम्प ; यूपी सरकार ने बेरोजगारों को लगाया 3 अरब रुपये का चूना

शिक्षामित्रों का धरना 5 अप्रैल से ; असमायोजित शिक्षामित्र हुए आंदोलित

शिक्षामित्रों की कैविएट मंजूर ; सुनवाई 8 जनवरी को होगी

शिक्षामित्र एवं टीईटी भर्ती मामला ; सुनवाई 7 को

बढ़ा शिक्षामित्रों का आक्रोश : पढ़ाई का बहिष्कार कर सड़क पर उतरे शिक्षामित्र, समायोजन में उप्र के साथ भेदभाव का आरोप

10वीं पास के लिए SSC NR में सुनहरा मौका, 60 हजार सैलरी APPLY SOON

शिक्षामित्र समायोजन का एक प्रमुख संरक्षक और सुरक्षा कवच ; संविधान का अनुच्छेद 21

50 हजार शिक्षकों को पदावनत करने का मामला ; शिक्षकों का आरपार की लड़ाई लड़ने का ऐलान