आईबीपीएस स्पेशलिस्ट में ऑफिसर के 1599 पदों पर भर्तियां : 26 नवंबर 2018 तक आवेदन करें

           
 इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (आईबीपीएस)  ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्तियां करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 

 कुल 1599 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। सभी नियुक्तियां 20 बैंकों में होंगी। 

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया छह नवंबर से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 26 नवंबर 2018 तक आवेदन कर सकते हैं। 

योग्य आवेदकों का चयन ऑनलाइन टेस्ट और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। अन्य जानकारियों पर एक नजर :

आईटी ऑफिसर (स्केल-1), पद : 219
वर्ग के अनुसार रिक्तियां
- अनारक्षित : 117
- ओबीसी : 54
- एससी : 37
- एसटी : 11

योग्यता : कंप्यूटर साइंस/ कंप्यूटर एप्लिकेशन/ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/ इलेक्ट्रॉनिक्स/ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलिकम्युनिकेशन/ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन/ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन में बीई/ बीटेक/ एमई/ एमटेक की डिग्री प्राप्त हो। या
- स्नातक की डिग्री प्राप्त हो। साथ ही डोएक से 'बी' लेवल का कोर्स किया हो।

एग्रीकल्चरल फील्ड ऑफिसर, पद : 853
वर्ग के अनुसार रिक्तियां
- अनारक्षित : 443
- ओबीसी : 220
- एससी : 146
- एसटी : 44

योग्यता : एग्रीकल्चर/ हॉर्टिकल्चर/ एनिमल हसबेंड्री/ वेटरिनेरी साइंस/ डेयरी साइंस/ फिशरीज साइंस/ पिसिकल्चर/ एग्रीकल्चर मार्केटिंग एंड को-ऑपरेशन/ को-ऑपरेशन एंड बैंकिंग/  एग्रो-फॉरेस्ट्री/ फॉरेस्ट्री/ एग्रीकल्चरल बायोटेक्नोलॉजी/ फूड साइंस/ एग्रीकल्चर बिजनस मैनेजमेंट/ फूड टेक्नोलॉजी/ डेयरी टेक्नोलॉजी/ एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग में चार वर्षीय बैचलर डिग्री प्राप्त हो।

राजभाषा अधिकारी, पद : 69
वर्ग के अनुसार रिक्तियां
- अनारक्षित : 38
- ओबीसी : 18
- एससी : 09
- एसटी : 04

योग्यता : हिंदी में पीजी डिग्री हो। ग्रेजुएशन में इंग्लिश एक विषय के तौर पर पढ़ा हो। या
- संस्कृत में पीजी डिग्री प्राप्त हो। स्नातक में इंग्लिश/ हिंदी एक विषय के तौर पर अध्ययन किया हो।

लॉ ऑफिसर, पद : 75
वर्ग के अनुसार रिक्तियां
- अनारक्षित : 41
- ओबीसी : 19
- एससी : 10
- एसटी : 05

योग्यता:  मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ इंस्टीट्यूट से लॉ में बैचलर डिग्री प्राप्त हो।  बार काउंसिल में बतौर वकील पंजीकरण हो।
एचआर/ पर्सनेल ऑफिसर, पद : 81
वर्ग के अनुसार रिक्तियां
- अनारक्षित : 43
- ओबीसी : 19
- एससी : 15
- एसटी : 04

योग्यता :  स्नातक की डिग्री प्राप्त हो।
पर्सनेल मैनेजमेंट/ इंडस्ट्रियल रिलेशन/ एचआर/ एचआरडी/ सोशल वर्क/ लेबर लॉ में पीजी डिग्री/ पीजी डिप्लोमा प्राप्त हो।

मार्केटिंग ऑफिसर, पद : 302
वर्ग के अनुसार रिक्तियां
- अनारक्षित : 155
- ओबीसी : 88
- एससी : 39
- एसटी : 20

योग्यता : किसी विषय में स्नातक की डिग्री प्राप्त हो।
- एमएमएस (मार्केटिंग)/ एमबीए ( मार्केटिंग)/ मार्केटिंग में स्पेशलाइजेशन के साथ दो वर्षीय पीजीडीबीए/ पीजीडीबीएम/ पीजीपीएम हो।

आयु सीमा (सभी पदों के लिए)
- 01 नवंबर 2018 को न्यूनतम 20 और अधिकतम 30 साल। 
- आवेदक का जन्म 02 नवंबर 1988 से पहले और 01 नवंबर 1998 के बाद (दोनों तिथियां शामिल) न हुआ हो।
- अधिकतम आयुसीमा में एससी/एसटी वर्ग को पांच साल, ओबोसी वर्ग को तीन साल और दिव्यांगों को 10 साल की छूट प्रदान की जाएगी।

चयन प्रक्रिया
- प्रारंभिक व मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर योग्य आवेदकों का चयन किया जाएगा।
- टेस्ट में प्रश्नों का गलत जवाब देने पर नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे।
- प्रश्नपत्र हिन्दी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में होंगे। 

प्रारंभिक परीक्षा का प्रारूप 
लॉ ऑफिसर और राजभाषा अधिकारी के लिए
-  प्रश्नपत्र कुल 125 अंकों का होगा, जो तीन पार्ट में होगा। कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे।
- पहले भाग में इंग्लिश लैंग्वेज से 50 प्रश्न होंगे, जिनके लिए 25 अंक निर्धारित हैं। दूसरे भाग में रीजनिंग के 50 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए 50 अंक निर्धारित होंगे।
- तीसरे भाग में जनरल अवेयरनेस (बैंकिंग इंडस्ट्री से संबंधित)  से 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके लिए भी 50 अंक निर्धारित होंगे।
- टेस्ट में सफल होने के लिए हर पार्ट में पास होना अनिवार्य है। परीक्षा की अवधि दो घंटे की होगी। 

शेष पदों के लिए 
- इस टेस्ट में भी 150 प्रश्न होंगे, जिनके लिए 125 अंक निर्धारित हैं। प्रश्नपत्र तीन पार्ट में होगा.
- पहले भाग में इंग्लिश लैंग्वेज से 50 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए 25 अंक निर्धारित हैं। दूसरे भाग में रीजनिंग के 50 प्रश्न होंगे, जिनके लिए 50 अंक निर्धारित होंगे।
- तीसरे भाग में क्वांटिटेटिव एप्टिट्यूड के 50 सवाल होंगे, जिनके लिए 50 अंक निर्धारित हैं।
- टेस्ट में सफल होने के लिए हर पार्ट में पास होना अनिवार्य है। परीक्षा की अवधि दो घंटे की होगी। 

मुख्य परीक्षा का प्रारूप
राजभाषा अधिकारी के लिए 
- यह परीक्षा कुल 60 अंकों की होगी, जिसमें 47 प्रश्न होंगे। इसमें दो भाग होंगे।
- पहले भाग में प्रोफेशनल नॉलेज के 45 प्रश्न होंगे, जो बहुविकल्पीय होंगे। इस भाग को हल करने के लिए 30 मिनट का समय मिलेगा।
- दूसरे भाग में प्रोफेशनल नॉलेज के दो प्रश्न होंगे, जो व्याख्यात्मक प्रकृति के होंगे। इस भाग के लिए भी 30 मिनट का समय मिलेगा।
शेष पदों के लिए
- यह परीक्षा 60 अंकों की होगी, जिसमें प्रोफेशनल नॉलेज से संबंधित 60 प्रश्न पूछे जाएंगे। 
- प्रश्नों को हल करने के लिए 45 मिनट का समय मिलेगा।
इंटरव्यू
- मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में शामिल होने का मौका मिलेगा। इसके लिए 100 अंक निर्धारित हैं।
-  इसे क्वालिफाई करने के लिए न्यूनतम 40 फीसदी अंक हासिल करना अनिवार्य है।  एससी/एसटी/ओबीसी और दिव्यांगों को 35 फीसदी अंक हासिल करने होंगे। मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार का वेटेज 80:20 का होगा।
मेरिट लिस्ट
- अंतिम चयन सूची मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

आवेदन शुल्क 
- अनारक्षित और ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 600 रुपये। एससी, एसटी और दिव्यांगों के लिए 100 रुपये।
- शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, आईएमपीएस, कैश कार्ड और मोबाइल वॉलेट आदि सुविधा के जरिए करना होगा।

आवेदन प्रक्रिया
- वेबसाइट (www.ibps.in) के होमपेज पर जाएं। फिर बाईं ओर मौजूद  'सीडब्ल्यूई स्पेशलिस्ट ऑफिसर' लिंक पर क्लिक करें।
- फिर खुलने वाले नए वेबपेज पर मौजूद 'कॉमन रिक्रूटमेंट प्रोसेस फॉर स्पेशलिस्ट ऑफिसर्र्सVIII' लिंक पर क्लिक करें।
- फिर 'क्लिक हियर टू व्यू एडवर्टाइजमेंट फॉर कॉमन रिक्रूटमेंट प्रोसेस फॉर स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स VIII' लिंक पर क्लिक करें। ऐसा करने पर पद से संबंधित विज्ञापन खुल जाएगा। उसे ध्यान से पढ़ें और अपनी योग्यता जांच लें।
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए लिंक छह नवंबर 2018 से उपलब्ध होगा। उस लिंक पर क्लिक करें। फिर 'क्लिक हियर फॉर न्यू रजिस्ट्रेशन' लिंक पर क्लिक करें। फिर निर्धारित स्थान पर वैध ई-मेल आईडी और फोन नंबर दर्ज करें और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
- ऐसा करने पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जनरेट होगा। उसकी मदद से दोबारा लॉगिन करें। फिर शैक्षिणक योग्यता और व्यक्तिगत जानकारियां दर्ज करें। फिर सेव एंड 'नेक्स्ट' लिंक पर क्लिक करें।
- उसके बाद निर्धारित स्थान पर सिग्नेचर और पासपोर्ट साइज की रंगीन फोटोग्राफ अपलोड करें। 
- सबसे अंत में शुल्क भुगतान संबंधित प्रक्रिया पूरी करें और ऑनलाइन आवेदन की शेष प्रक्रिया को निर्देशानुसार पूरी कर लें।

महत्वपूर्ण तिथियां
 ऑनलाइन आवेदन करने और शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि :
26 नवंबर 2018
 परीक्षा के कॉल लेटर डाउनलोड करने की शुरुआत : दिसंबर 2018
 प्रारंभिक परीक्षा की संभावित तिथि : 29 और 30 दिसंबर 2018
 लिखित परीक्षा के परिणाम की घोषणा : जनवरी 2019
  मुख्य परीक्षा की संभावित तिथि : 27 जनवरी 2019
परीक्षा के परिणाम की घोषणा : फरवरी 2019
 इंटरव्यू का संभावित आयोजन : फरवरी 2019
फोन : 1800-222366/ 1800-1034566


जरूरी सूचनाएं
 परीक्षा केंद्र का चुनाव सावधानी पूर्वक करें। बाद में इसमें बदलाव नहीं किया जा सकेगा।
 प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के लिए कॉल लेटर संस्थान की वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा। इसे डाक से नहीं भेजा जाएगा।
 परीक्षा केंद्र में वेरिफिकेशन के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जैसे कि पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, फोटो लगी बैंक पासबुक आदि दस्तावेज लेकर जाने होंगे। 
 प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों की बायो-मीट्रिक पहचान सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए मुख्य परीक्षा से पहले परीक्षा केंद्र पर उनकी अंगुलियों के निशान और फोटो ली जाएगी। यदि कोई अभ्यर्थी के लिए मना करता है तो उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी। 
 इंटरव्यू के वक्त मांगे गए दस्तावेजों की मूल प्रति और सेल्फ अटेस्टेड
फोटो कॉपी ले जाना अनिवार्य होगा, वरना अभ्यर्थी को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
 सिग्नेचर स्मॉल लेटर में ही करें। कैपिटल लेटर में किए गए सिग्नेचर मान्य नहीं होंगे। 

यहां होगा ऑनलाइन टेस्ट (पांच राज्यों का विवरण)
बिहार : आरा, औरगांबाद, भागलपुर, बिहार शरीफ, दरभंगा, हाजीपुर, गया, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया, समस्तीपुर, सिवान
उत्तर प्रदेश : आगरा, अलीगढ़, इलाहाबाद, बरेली, बुलंदशहर, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, उन्नाव, वाराणसी
 उत्तराखंड : देहरादून, हल्द्वानी, हरिद्वार, रुड़की
 दिल्ली-एनसीआर : दिल्ली, फरीदाबाद, गुड़गांव, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, बहादुरगढ़

परीक्षा केंद्र निम्म वस्तुएं होंगी बैन
इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, पेसिंल बॉक्स, बुक या कॉपी, केलकुलेटर, किसी भी तरह का बैग या पाउच, स्केल, पेन ड्राइव, मोबाइल, ब्लूटूथ डिवाइस, हेडफोन, हेल्थ बैंड, गोगल्स, हेयर-पिन, हेयर बैंड, बेल्ट, कैप, अंगूठी, ईयररिंग, नोज रिंग, गले की चेन/नेकलेस, पेंडेंट, हाथ घड़ी, कैमरा, पानी की बोतल आदि वस्तुएं। 















                     Sabhar hindustan.com

Comments

Popular posts from this blog

852 नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर ये भर्तियां, करें आवेदन 21 अगस्त 2019 तक

69000 शिक्षक भर्ती : 9439 ने नहीं भरा शिक्षक भर्ती का फार्म, मेरिट 31 मई को हो सकती जारी

DSSSB द्वारा तकनीकी सहायक, सहायक सुरक्षा अधिकारी परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, यहाँ देखें

रक्षा मंत्रालय में 778 इलेक्ट्रीशियन एवं अन्य पदों के लिए भर्तियाँ, सीघ्र करें आवेदन

यूपी में परिषदीय स्कूलों की परीक्षाएं स्थगित : आठवीं तक के छात्र बिना परीक्षा होंगे पास, आदेश जारी

इंडियन ऑयल कोर्प लिमिटेड (IOCL) में टेक्निकल अप्रेंटिस और नॉन-टेक्निकल ट्रेड अप्रेंटिस के 600 पदों पर भर्तियाँ, 21 जून 2020 तक करें आवेदन

असिस्टेंट प्रोफेसर के अनेक पदों पर भर्तियाँ, 11 मई 2020 तक करें आवेदन

शिक्षा मित्र करेंगे अनशन ; भाजपा सांसदों के घर के बाहर बैठेंगे 

साक्षात्कार से पाएं नौकरी ; सीनियर प्रोजेक्ट असिस्टेंट समेत विभिन्न पद