इलाहाबाद हाईकोर्ट में विभिन्न श्रेणी के कुल 3495 पदों पर भर्ती ; आवेदन प्रक्रिया 06 दिसंबर से शुरू होकर 26 दिसंबर 2018 तक

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने विभिन्न श्रेणी के कुल 3495 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं।


 इनमें स्टेनोग्राफर, जूनियर असिस्टेंट, पेड अप्रेंटिस, ड्राइवर, अर्दली, चौकीदार समेत अन्य पद शामिल हैं।

 ये सभी नियुक्तियां उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिला न्यायालयों में सीधी भर्ती के आधार पर की जाएंगी।

 इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। 

हाईकोर्ट के नोटिफिकेशन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 06 दिसंबर से शुरू होकर 26 दिसंबर 2018 तक चलेगी। 

हर तरह के आरक्षण का लाभ केवल उत्तर प्रदेश के मूल निवासियों को मिलेगा। 

अन्य राज्यों के उम्मीदवार अनारक्षित श्रेणी में आएंगे और इसी श्रेणी में आवेदन करने के योग्य होंगे। 

रिक्त पदों, योग्यता, चयन और आवेदन प्रक्रिया से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां इस प्रकार हैं : 

पद के अनुसार रिक्तियों का विवरण 
(कैटगरी सी कैडर)

स्टेनोग्राफर ग्रेड-III (पोस्ट कोड-01), पद : 412
योग्यता : 
मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में बैचलर डिग्री होनी चाहिए।
- स्टेनोग्राफी में डिप्लोमा या सर्टिफिकेट प्राप्त होने के साथ डोएक सोसाइटी से कंप्यूटर कॉन्सेप्ट कोर्स किया हो।

वेतनमान : 

5,200 रुपये से 20,200 रुपये। ग्रेड-पे 2,800 रुपये।  

जूनियर असिस्टेंट/पेड अप्रेंटिस (पोस्ट कोड-02), 

पद : 1484
योग्यता : 
मान्यता प्राप्त स्कूल/बोर्ड से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास होना चाहिए।
- इसके साथ ही डोएक सोसाइटी से कंप्यूटर कॉन्सेप्ट कोर्स किया हो।
- इसके अलावा कंप्यूटर पर हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट या अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट की गति से टाइपिंग आती हो।

वेतनमान :

जूनियर असिस्टेंट के लिए : 

5,200 रुपये से 20,200 रुपये। ग्रेड-पे 2,000 रुपये।

पेड अप्रेंटिस के लिए : 5,200 रुपये से 20,200 रुपये। ग्रेड-पे 1,900 रुपये।  

ड्राइवर ग्रेड-IV (पोस्ट कोड-03), पद : 40
योग्यता : मान्यता प्राप्त स्कूल/बोर्ड से दसवीं की परीक्षा में पास होना चाहिए।
- वैध ड्राइविंग का लाइसेंस होने के साथ ही कम से कम तीन वर्ष वाहन चलाने का अनुभव भी होना चाहिए।

वेतनमान : 5,200 रुपये से 20,200 रुपये। ग्रेड पे 1,900 रुपये होगा।  

कैटगरी डी कैडर (पोस्ट कोड-04), कुल पद : 1559
ट्यूबेल ऑपरेटर-कम-इलेक्ट्रिशियन
योग्यता : मान्यता प्राप्त स्कूल/बोर्ड से दसवीं की परीक्षा पास की हो। इसके साथ ही पद संबंधित ट्रेड में आईटीआई या समकक्ष संस्थान से डिप्लोमा/सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो।

वेतनमान : 5,200 रुपये से 20,200 रुपये। ग्रेड पे 1,800 रुपये।  

प्रोसेस सर्वर
योग्यता : मान्यता प्राप्त स्कूल/बोर्ड से दसवीं की परीक्षा पास होना चाहिए।

वेतनमान : 5,200 रुपये से 20,200 रुपये। ग्रेड पे 1,800 रुपये।  

अर्दली/प्यून/ऑफिस चौकीदार/फराश/चौकीदार/वाटरमैन/स्वीपर/माली/कुली/भिश्ती/ललिफ्ट मैन
योग्यता : मान्यता प्राप्त स्कूल/बोर्ड से जूनियर हाईस्कूल/आठवीं की परीक्षा पास होना चाहिए।

वेतनमान : 5,200 रुपये से 20,200 रुपये। ग्रेड पे 1,800 रुपये।  

स्वीपर-कम-फराश
योग्यता : मान्यता प्राप्त स्कूल/बोर्ड से कम से कम छठवीं पास होना चाहिए।

वेतन : 6,000 रुपये।

आयु सीमा (उपरोक्त सभी पद) : न्यूनतम 18 और अधिकतम 40 वर्ष। आयु की गणना 01 जुलाई 2018 के आधार पर की जाएगी। 

आवेदन शुल्क :

पोस्ट कोड 01/02 के लिए :
- सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये शुल्क देना होगा।
- उत्तर प्रदेश के एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए 400 रुपये शुल्क तय किया गया है। इसमें बैंक चार्ज भी जुड़ेंगे।

पोस्ट कोड 03/04 के लिए :
- सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 400 रुपये शुल्क देना होगा।
- उत्तर प्रदेश के एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए 300 रुपये शुल्क तय किया गया है। इसमें बैंक चार्ज भी जुड़ेंगे।
- आवेदन शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग/ डेबिट/ क्रेडिट कार्ड के माध्यम से करना होगा।

चयन प्रक्रिया : 
- योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
- स्टेनोग्राफर और जूनियर असिस्टेंट/पेड अप्रेंटिस के पद के लिए हिन्दी/अंग्रेजी स्टेनोग्राफी टेस्ट और कम्प्यूटर टाइप टेस्ट होगा।
- इसके साथ ही ड्राइवर के पद के लिए उम्मीदवारों को ड्राइविंग टेस्ट देना होगा। 

आवेदन प्रक्रिया : 
- उम्मीदवारों को इलाहाबाद हाईकोर्ट की वेबसाइट (www.allahabadhighcourt.in) पर लॉगइन करना होगा। होमपेज खुलने पर नीचे की ओर दिख रहे रिक्रूटमेंट ऑप्शन को क्लिक करें। 
- क्लिक करते ही रिक्तियों से संबंधित नया वेबपेज खुल जाएगा। यहां पर डिस्क्रिप्शन सेक्शन में Abridged Advertisement-The Uttar Pradesh Civil Court Staff Centralized Recruitment 2018-19 लिंक नजर आएगा।
- इस लिंक के आगे दिए गए पीडीएफ ऑप्शन पर क्लिक करें। ऐसा करते ही रिक्तियों से संबंधित जारी किया गया विज्ञापन आपकी कम्प्यूटर स्क्रीन पर खुल जाएगा। 
- अब इस विज्ञापन को अच्छी तरह से पढ़ें और पदों के अनुसार अपनी योग्यता की जांच कर लें। 
- इसके बाद दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार उम्मीदवार को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। 

महत्वपूर्ण तिथियां : 


ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि : 06 दिसंबर 2018 

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 26 दिसंबर 2018 

अधिक जानकारी यहां : 

वेबसाइट : www.allahabadhighcourt.in















                               साभार हिंदुस्तान.कॉम

Comments

Popular posts from this blog

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

यूपी के युवाओं की रकम नौकरी के आवेदनों में डम्प ; यूपी सरकार ने बेरोजगारों को लगाया 3 अरब रुपये का चूना

शिक्षामित्रों का धरना 5 अप्रैल से ; असमायोजित शिक्षामित्र हुए आंदोलित

शिक्षामित्रों की कैविएट मंजूर ; सुनवाई 8 जनवरी को होगी

शिक्षामित्र एवं टीईटी भर्ती मामला ; सुनवाई 7 को

बढ़ा शिक्षामित्रों का आक्रोश : पढ़ाई का बहिष्कार कर सड़क पर उतरे शिक्षामित्र, समायोजन में उप्र के साथ भेदभाव का आरोप

10वीं पास के लिए SSC NR में सुनहरा मौका, 60 हजार सैलरी APPLY SOON

शिक्षामित्र समायोजन का एक प्रमुख संरक्षक और सुरक्षा कवच ; संविधान का अनुच्छेद 21

50 हजार शिक्षकों को पदावनत करने का मामला ; शिक्षकों का आरपार की लड़ाई लड़ने का ऐलान