डिजिटल में करियर बनाने वालों के लिए फेसबुक दे रहा है मौका, पढ़ें पूरी खुशखबर

सोशल मीडिया के सबसे बड़े प्लेटफार्म फेसबुक ने कहा है उसका उद्देश्य 2021 तक 50 लाख लोगों को डिजिटल माध्यमों के इस्तेमाल का प्रशिक्षण देने का लक्ष्य है।


 कंपनी अपने कारोबार के विस्तार और वैश्विक बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के उद्देश्य से यह कदम उठाएगी।
भारत को एक प्रमुख बाजार मानने वाली अमेरिकी कंपनी विभिन्न पहलों के जरिए पहले ही दस लाख लोगों को प्रशिक्षण दे चुकी है।

 भारत, दक्षिण और मध्य एशिया के लिए फेसबुक की सार्वजनिक नीति मामलों की निदेशक अंखी दास ने संवाददाताओं से यहां कहा, ‘फेसबुक छोटे कारोबारियों की वैश्विक अर्थव्यवस्था तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और लोगों से संपर्क स्थापित करने के लिए हम विभिन्न संगठनों के साथ करार कर रहे हैं। 

हम 2021 तक 50 लाख और लोगों को डिजिटल कौशल और वैश्विक बाजार के बारे में प्रशिक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’

उन्होंने कहा कि फेसबुक दस कार्यक्रमों के जरिए पहले ही 150 शहरों और 48,000 गांवों में 50 साझीदारों के साथ मिलकर दस लाख लोगों को प्रशिक्षित कर चुका है। 

दास ने कहा, ‘फेसबुक में हम चाहते हैं कि भारत में प्रत्येक व्यक्ति को हर जगह एक दूसरे से जुड़े होने का एहसास हो।

 जो भी फेसबुक अथवा इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करता है, हमारा मकसद है कि इससे स्थानीय उद्यमियों को फायदा पहुंचे। उनका डिजिटल कौशल बढ़े ताकि उनका कारोबार और बढ़ सके।’









                        साभार अमरउजाला.कॉम

Comments

Popular posts from this blog

जेईई-मेन्स, जेईई-एडवांस्ड, NEET परीक्षा की तारीखों की घोषणा, यहां जाने विस्तार से

852 नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर ये भर्तियां, करें आवेदन 21 अगस्त 2019 तक

आर्मी भर्ती रैली 2020 : 8वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

बीटीसी ट्रेनिंग ; विद्यार्थियों के इंटरनल असिस्मेंट की परीक्षा ऑनलाइन करवाने की तैयारी 

बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में अब आगामी एक जुलाई से सेमेस्टर प्रणाली के अनुसार ही पढ़ाई

Recruitment in ONGC for 322 posts

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

शिक्षकों की भर्ती में आरक्षण मामला : अब आईआईएम ने शिक्षकों की भर्ती में आरक्षण की छूट मांगी

स्कूलों का वार्षिक कैलेंडर होगा तैयार ; पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद व अन्य गतिविधियों का भी समय होगा निर्धारण