UPTET 2018 ;आज 7 साल बाद प्राथमिक स्तर का टीईटी देंगे B.Ed वाले

आज होने जा रही शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2018 के प्राथमिक स्तर के पेपर में सात साल के अंतराल के बाद बीएड डिग्रीधारी सम्मिलित होंगे। 

अप्रैल 2010 में नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार कानून लागू होने के बाद राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) ने उत्तर प्रदेश सरकार को 2011 में प्राथमिक स्कूलों में हुई 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती में आखिरी बार बीएड डिग्रीधारियों को शामिल करने की अनुमति दी थी।

इस प्रकार 13 नवंबर 2011 को सूबे में पहली बार आयोजित टीईटी में बीएड डिग्रीधारियों को मौका मिला था। उसके बाद एनसीटीई की गाइडलाइन के अनुसार बीएड वालों को प्राथमिक स्कूलों में सहायक अध्यापक पद की भर्ती से बाहर कर दिया गया था। 72825 शिक्षक भर्ती के बाद प्राथमिक स्कूलों में आधा दर्जन से अधिक बार सहायक अध्यापकों की भर्ती हुई लेकिन बीएड डिग्रीधारकों को मौका नहीं मिला।

 सात साल के लंबे अंतराल के बाद 28 जून को एनसीटीई ने फिर से बीएड डिग्रीधारियों को प्राथमिक स्कूलों की भर्ती में शामिल कर लिया है।

परीक्षा केंद्रों पर होगी वीडियो रिकार्डिंग


टीईटी के दौरान परीक्षा केंद्रों के गेट पर वीडियो रिकार्डिंग की जाएगी। इस आशय के निर्देश शासन स्तर से जारी किए गए हैं। 

ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि ताकि प्रवेश के वक्त अगर कोई विवाद की स्थिति बनती है तो उसे कैमरे में कैद किया जा सके। प्रश्न पत्र का बंडल खोलते वक्त भी वीडियो रिकार्डिंग की जाएगी।














                          साभार हिंदुस्तान.कॉम

Comments

Popular posts from this blog

69 हजार शिक्षक भर्ती Answer Key : आज जारी होगी उत्तरमाला, अगले सप्ताह जारी हो सकता है रिजल्ट

केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कई विभिन्न पदों पर भर्तियाँ, 17 जुलाई, 2020 तक करें आवेदन

भारतीय आयुध निर्माणी बोर्ड में 6060 पदों पर भर्तियां, 9 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई

शिक्षामित्रों को टीईटी से छूट के लिए एनसीटीई को भेजा पत्र : मामला केंद्र के अधीन

प्रतियोगियों में किस कदर अविश्वास ; आयोग पर चल रहे 3116 मुकदमे

आर्मी भर्ती रैली 2020 : 8वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

शिक्षक पात्रता परीक्षा ; लागू होगा समान पाठ्यक्रम, एनसीटीई ने खराब नतीजों को देखते हुये सुधार की दिशा में उठाया कदम

उत्तर प्रदेश डाक सर्कल ग्रामीण डाक सेवक का परिणाम जारी, यहाँ करें चेक