डिप्टी रेंजर की सरकारी नौकरी ; जानें एसएससी द्वारा कैसे होता है चयन और कहां मिलेगी नौकरी?

डिप्टी रेंजर का पद केंद्र और राज्य सरकार के पर्यावरण एवं वन मंत्रालय के अधीन वनों के क्षेत्र में कार्य करने वाले विभागों, आदि में होता है।


सरकारी संगठनों में डिप्टी रेंजर का पद ग्रुप ‘सी’ स्तर का पद होता है।

Online Data Entry jobs ; The best work for Students, house wives and retired

 डिप्टी रेंजर के पदों पर नियुक्ति के लिए चयन केंद्र सरकार के अधीन विभागों या संगठनों के लिए कर्मचारी चयन आयोग द्वारा और राज्यों के मामलों में सम्बन्धित राज्य के कर्मचारी अधीनस्थ सेवा चयन आयोगों द्वारा की जाती है।

डिप्टी रेंजर का कार्य होता है कि वह तैनाती के क्षेत्र में वनों में पेड-पौधों, मृदा, नमी, वन्य जीवों के संरक्षण के लिए अपने सहयोगी कर्मचारियों के साथ कार्य करे।

 डिप्टी रेंजर प्रोन्नति के बाद रेंज ऑफिसर (एफआरओ) के पद पर तैनात किये जाते हैं जो कि सर्किल इंस्पेक्टर (थ्री स्टार रैंक्ड गजटेड ऑफिसर) का पद होता है।

 वहीं, डिप्टी रेंजर एसआई (टू-स्टार रैंक्ड) के समकक्ष माना जाता है।

Copy paste jobs ; The best work for mom, student, retired,and jobless

डिप्टी रेंजर के लिए कितनी होनी चाहिए योग्यता?

डिप्टी रेंजर बनने के लिए जरूरी है कि उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या बोर्ड से हायर सेकेंड्री उत्तीर्ण हों।

 साथ ही, वन सर्वेक्षण के क्षेत्र में या किसी राज्य के वन विभाग में वन स्रोत सर्वेक्षण के क्षेत्र में कम से कम दो वर्ष का कार्य-अनुभव होना चाहिए।

डिप्टी रेंजर के लिए कितनी है आयु सीमा?

डिप्टी रेंजर बनने के लिए जरूरी है कि उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 27 वर्ष के बीच हो।

आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा सरकार के नियमानुसार छूट दी जाती है।

List of Top PTC (paid -to click) Sites that pay Big Money

डिप्टी रेंजर के लिए चयन प्रक्रिया

डिप्टी रेंजर के पद पर कर्मचारी चयन आयोग द्वारा उम्मीदवारों का चयन आमतौर पर कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाता है।

लिखित परीक्षा कंप्यूटर आधारित बहुविकल्पीय प्रकृति की होती है जिसमें जनरल इंटेलीजेंस, जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और इंग्लिश लैंग्वेज से सम्बन्धित प्रश्न होते हैं।

लिखित परीक्षा में (0.50 अंक) की निगेटिव मार्किंग भी होती है।

 कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को न्यूनतम 35% अंक अर्जित करने होते हैं।

लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट के अनुसार उत्तीर्ण उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए आमंत्रित किया जाता है।

The Best Online Part time jobs for students and Moms

कितनी मिलती है डिप्टी रेंजर को सैलरी?

डिप्टी रेंजर के पद पर छठें वेतन आयोग के पे-बैंड 1 (रु. 5200-20200/- + ग्रेड पे रु. 2400) के अनुरूप सैलरी दी जाती है।

इसके साथ ही सरकार द्वारा लागू विभिन्न प्रकार के भत्ते दिये जाते हैं।

वहीं, राज्य सरकारों के विभागों एवं संस्थानों में वेतनमान संबंधित राज्य के समकक्ष स्तर पर निर्धारित वेतनमान के अनुसार दिया जाता है जो कि राज्य के अनुसार अलग-अलग होता है।

The best paid to click (PTC) websites for 2019

डिप्टी रेंजर को कहां मिलेगी सरकारी नौकरी?

डिप्टी रेंजर का पद केंद्र और राज्य सरकार के पर्यावरण एवं वन मंत्रालय के अधीन वनों के क्षेत्र में कार्य करने वाले विभागों, आदि में होता है।

इन विभागों या संगठनों के लिए कर्मचारी चयन आयोग द्वारा और राज्यों के मामलों में सम्बन्धित राज्य के कर्मचारी अधीनस्थ सेवा चयन आयोगों द्वारा की जाती है।

 इन सभी रिक्तियों के बारे में अधिसूचना समय-समय पर आयोगों द्वारा निकाली जाती हैं।

 साथ ही भारत सरकार के प्रकाशन विभाग से प्रकाशित होने वाले रोजगार समाचार, दैनिक समाचार पत्रों एवं सरकारी नौकरी की जानकारी देने वाले पोर्टल्स या मोबाइल अप्लीकेशन के माध्यम से अपडेट रहा जा सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

सफाईकर्मी के लिए अगड़ी जाति के हजारों ; MA-बीटेक ने किया आवेदन

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई

147 ट्रेनी एवं वर्कमैन पदों के लिए करें आवेदन 26 नवंबर 2018 तक

Up: Court case of 41 thousand soldiers deliver recruitment

Jobs in Ministry of Human Resource Development, Government of India

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

शिक्षामित्रों को टीईटी से छूट का आदेश सीघ्र ; गाजी इमाम आला 

बीटीसी 2014 की कागजों पर सोमवार को काउंसिलिंग पूरी, दाखिला व खाली सीटों का ब्यौरा नहीं; पढाई आज से

National Company Law Tribunal (NCLT) invited applications of candidates for the Stenographer Posts

UPSC CDS Recruitment 2018 ; सेना में 417 अधिकारियों की भर्ती, अंतिम तिथि 26 नवंबर 2018