ऑर्डिनेंस फैक्ट्री (रक्षा मंत्रालय) में 1704 चार्जमैन के पदों पर भर्तियाँ, 9 जून 2019 तक करें आवेदन

इंडियन ऑर्डिनेंस फैक्ट्री (रक्षा मंत्रालय) ने नॉन-टेक्निकल फील्ड में चार्जमैन (नॉन-गजटेड ग्रुप-बी) पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किये हैं।


 योग्य उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट से 10 मई से 9 जून 2019 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उम्मीदवार को ऑनलाइन आवेदन प्रति का प्रिंट आउट भी जमा करना है, जिसके जमा करने की अंतिम तिथि 16 जून 2019 है।
रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत इंडियन ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में चार्जमैन के कुल 1704 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी किया गया है।
 अगर ट्रेड्स की बात करें तो इसके अंतर्गत मेकेनिकल, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रिकल, सिविल, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, केमिकल, मेटालर्जी, क्लोथिंग टेक्नोलॉजि, लेदर टेक्नोलॉजी एवं नॉन-टेक्निकल शामिल हैं।
इडियन ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में घोषित इन पदों हेतु चयन रिटेन टेस्ट के आधार पर किया जायेगा।
 इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी जैसे आवेदन के लिए क्या चाहिए शैक्षणिक योग्यता, कितनी निर्धारित है आयु सीमा इत्यादि की जानकारी नीचे दिया जा रहा है।
उम्मीदवार इनको ध्यान से पढ़कर अपने शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथि:
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि- 10 मई 2019
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि- 9 जून 2019
आवेदन पत्र के प्रिंट आउट को जमा करने की अंतिम तिथि- 16 जून 2019
पदों का विवरण:
कुल पद- 1704
मेकेनिकल- 933 पद
इनफार्मेशन टेक्नोलॉजि- 29 पद
इलेक्ट्रिकल- 149 पद
केमिकल- 312 पद
सिविल- 45 पद
मेटालर्जी- 56 पद
क्लोदिंग टेक्नोलॉजी- 4 पद
नॉन-टेक्निकल (स्टोर्स)- 48 पद
नॉन-टेक्निकल (ओट्स)- 64 पद
ऑटोमोबाइल- 4 पद
इलेक्ट्रॉनिक्स- 24 पद
पे स्केल:
पीबी-2 (9300-34800 रुपया)
ग्रेड पे- 4200 रुपया
शैक्षणिक योग्यता:
मेकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स- 3 वर्षीय डिप्लोमा या प्रासंगिक विषय में समकक्ष योग्यता होना चाहिए।
अन्य पदों हेतु आवेदन के लिए निर्धारित आवश्यक शैक्षणिक योग्यता की जानकारी के लिए नीचे दिए विस्तृत अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें।
आयु सीमा:
27 वर्ष (सरकार के नियमानुसार छूट)
चयन प्रक्रिया:
चयन रिटेन टेस्ट के आधार पर किया जायेगा।
आवेदन कैसे करें:
योग्य उम्मीदवार 10 मई से 9 जून 2019 के बीच ऑफिशियल वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए देखें-


Comments

Popular posts from this blog

शिक्षामित्रों की कैविएट मंजूर ; सुनवाई 8 जनवरी को होगी

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

यूपी के युवाओं की रकम नौकरी के आवेदनों में डम्प ; यूपी सरकार ने बेरोजगारों को लगाया 3 अरब रुपये का चूना

शिक्षामित्र एवं टीईटी भर्ती मामला ; सुनवाई 7 को

शिक्षामित्रों का धरना 5 अप्रैल से ; असमायोजित शिक्षामित्र हुए आंदोलित

10वीं पास के लिए SSC NR में सुनहरा मौका, 60 हजार सैलरी APPLY SOON

शिक्षामित्र समायोजन का एक प्रमुख संरक्षक और सुरक्षा कवच ; संविधान का अनुच्छेद 21

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) में DEO, Database Administrator और GIS Application Developer के पदों पर भर्तियाँ, 10 जनवरी 2020 तक करें आवेदन

Apply for 165 Intelligence Officer and Other Posts

Age changes in enroll 15,000 assistant teachers and application to include VBTC candidates from 20 August 2015