देशभर के युवाओं के लिए सेना की कोटा भर्ती रैली 27 सितंबर से, महिलाओं के लिए भी सेना में भर्ती होने का मौका

अगर आप सेना में जाने के इच्छुक हैं तो यह खबर आपके लिए है। कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र में यूनिट हेडक्वार्टर कोटा भर्ती रैली 27 सितंबर से होगी। 


सैनिक जीडी और ट्रेडमैन के पदों के लिए आयोजित इस भर्ती में देश के अलग-अलग राज्यों के सैन्य आश्रित युवक भाग लेंगे।

How to Make Money on You Tube?(Step by Step Guide)

प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए भी भर्ती का मौका है। उनके लिए भी सैनिक जीडी और स्पोर्ट्स मैन पद के लिए भर्ती प्रस्तावित की गई है।

 कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के जीएसओ 1 प्रशिक्षण कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार यूनिट हेडक्वार्टर भर्ती रैली 27 सितंबर से शुरू होगी। 

इस दिन होंगी भर्तियां

27 सितंबर को उत्तराखंड के रहने वाले सैन्य परिवारों से जुड़े युवकों की सैनिक जीडी  (कुमाऊंनी, गढ़वाली, गोरखा) के पदों लिए भर्ती होगी। इसी दिनी सभी राज्यों और जातियों के युवाओं की सैनिक ट्रेडमैन पद के लिए भी भर्ती होगी।

28 सितंबर को सैनिक जीडी (अहीर, राजपूत, नागा) की भर्ती होगी, जिसमें उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान के अलावा उत्तर पूर्वी राज्यों के सैन्य आश्रित युवक भाग ले सकेंगे। 28 को ही सैनिक जीडी (स्पोर्ट्स मैन) पद के लिए भी भर्ती का आयोजन किया जाएगा।

इस भर्ती में उत्तराखंड, उप्र, मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर पूर्वी राज्यों के सभी जातियों के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। सेना की तरफ से भर्ती रैली की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

महिलाओं के लिए भी सेना में भर्ती होने का मौका

भारतीय सेना में पहली बार सैनिक जनरल ड्यूटी के रूप में महिला सैन्य पुलिस के लिए खुली भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। 

यह भर्ती रैली 12 सितंबर से लखनऊ में होगी। इसमें यूपी और उत्तराखंड की 4458 से अधिक युवतियों के शामिल होने का अनुमान है। रैली के आवेदन का नोटिफिकेशन 25 अप्रैल को जारी हुआ था।

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड क्षेत्र के सभी जिलों के भारतीय सेना में महिला सैन्य पुलिस (सैनिक जनरल ड्यूटी) के नामांकन के लिए एक खुली भर्ती रैली 12 सितंबर 2019 से 20 सितंबर 2019 तक एएमसी सेंटर एवं कॉलेज लखनऊ में भर्ती कार्यालय (मुख्यालय) लखनऊ द्वारा आयोजित की जाएगी। महिलाओं को अन्य रैंकों में शामिल करने के लिए भारतीय सेना के इतिहास में यह एक महत्वपूर्ण कदम है

Comments

Popular posts from this blog

IIGM, JRF की 15 वैकेंसी नवी मुंबई में

Recruitment to the post of Technician 'B' (Civil), Technician 'B' (Electrical) and Junior Hindi Translator

Up: Court case of 41 thousand soldiers deliver recruitment

उत्तर प्रदेश डाक सर्कल ग्रामीण डाक सेवक का परिणाम जारी, यहाँ करें चेक

ऐक्सिस प्राइवेट बैंक (Axis Bank) में 1643 CSO, Manager & Others पदों की भर्तियां, 15 अगस्त 2020 तक करें आवेदन

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

आर्मी पब्लिक स्कूल, बरेली में पीआरटी, टीजीटी, पीजीटी और अन्य पदों के लिए भर्तियां, करें आवेदन 30 जून 2020 तक

ओपीएससी कटक में चिकित्सा अधिकारी (सहायक सर्जन) के 372 पदों के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित

बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र में 500 प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों पर भर्ती : 6 सितम्बर तक करें आवेदन