यूपी पुलिस में होंगी 5000 सब इंस्पेक्टर और पीएसी प्लाटून कमांडर के पदों पर भर्तियाँ, यहाँ देखें पूरी जानकारी

उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को सरकारी नौकरी की सौगात दी है।


 यूपी पुलिस में 5000 पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। यह पद सब इंस्पेक्टर और पीएसी प्लाटून कमांडर के होंगे। 

The Best Online and Offline Part time jobs without investment in India and abroad

डीजीपी मुख्यालय ने इसके लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को प्रस्ताव भेज दिया है। 

रिपोर्ट के मुताबिक यूपी पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रोमोशन बोर्ड द्वारा अगले माह इस भर्ती परीक्षा की नोटिफिकेशन जारी कर दी जाएगी। 

यह बंपर भर्तियों को हाल ही में पुलिस विभाग में प्रमोशन के जरिए सात हजार से ज्यादा पदों को भरा गया है। 
देखा जाए तो पिछले दिनों लगभग 2200 पदों को प्रमोशन देकर इंस्पेक्टर पद पर चयनित किया गया है। 

इस भर्ती के तहत महिलाओं को भी मौका दिया जाएगा। दरोगा के पदों के लिए होने जा रही भर्ती में कम से कम 20 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण दिया जाएगा। 

प्लाटून कमांडर के लगभग ढाई सौ पदों को छोड़ दिया जाए। तो बाकी बचे 4750 पदों में से 950 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए जाएंगे। 
वहीं भती बोर्ड सब इंस्पेक्टर के पदों पर आदिवासियों को भी पूरा मौका दिए जाने की कोशिश में है।

भर्ती बोर्ड अखिलेश सरकार में शुरू हुई दरोगा भर्ती के परिणाम अगले माह जारी करने की तैयारी कर रहा है।

 सब इंस्पेक्टर के 3307 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। 2017 में सत्ता परिवर्तन के बाद इस पर ब्रेक लग गया था। 
हालांकि बोर्ड ने निजी कंपनी को इसकी परीक्षा कराने की जिम्मेदारी दी थी और जुलाई 2017 में परीक्षा आयोजित भी की गई थी, लेकिन पेपर लीक होने के कारण यह परीक्षा निरस्त कर दी गई थी और नवंबर 2017 में इसे दोबारा कराया गया।

Comments

Popular posts from this blog

आईआईसीटी भर्ती2018 ; टेक्निशियन के पदों पर आवेदन

शिक्षामित्रों के शिक्षक पद पर समायोजन में टीईटी का प्रतिबंध अनुचित ; शिक्षामित्रों का ज्वलंत प्रकरण पर विशेष समीक्षा

सैनिक स्कूल में टीजीटी, एलडीसी, यूडीसी सहित अनेक पदों पर भर्तियाँ, 29 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

79 हजार शिक्षकों की भर्ती अधर में ; 15वां संशोधन हाईकोर्ट से निरस्त होने के कारण सपा सरकार में एकेडमिक रिकार्ड के आधार पर नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों की सांस अटकी

BSF sub-inspector and head constable, invites applications for a total of 230 vacant positions

संघ लोक सेवा आयोग में 796 पदों पर भर्तियां, स्नातक पास वाले करें आवेदन 03 मार्च, 2020 तक

स्कूलों का वार्षिक कैलेंडर होगा तैयार ; पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद व अन्य गतिविधियों का भी समय होगा निर्धारण

SBI में विशेषज्ञ कैडर अधिकारी के 38 पदों की भर्ती, इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन