शिक्षकों को भी गांव या इससे जुड़े प्रोजेक्ट पर करना होगा काम, अगले शिक्षा सत्र से पहले हो सकता है- लागू अभी हो रहा है विचार

मानव संसाधन विकास मंत्रालय उन्नत भारत अभियान से जुड़े संस्थानों द्वारा गांव की समस्याओं के निवारण के लिए पहल कर सकता है। 

डॉक्टरों की तर्ज पर अब उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ाने वाले शिक्षकों को भी गांव या इससे जुड़े प्रोजेक्ट पर काम करना पड़ेगा। 

Top 9 + Online part time jobs for college students

ऐसा करने वाले शिक्षकों को पदोन्नति में तवज्जो भी दी जा सकती है। इसमें पढ़ाने के अलावा गांव की समस्याओं के निवारण पर भी काम करना शामिल होगा। 
मानव संसाधन विकास मंत्रालय यह कदम उठाने पर अभी विचार कर रहा है।
अगले शिक्षा सत्र से पहले इसे लागू किया जा सकता है। यह उन्नत भारत अभियान मानव संसाधन विकास मंत्रालय का कार्यक्रम है, जिसे ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बनाया गया है। 

Online Micro jobs ; Legit Sites, Earnings and all about

इसमें आईआईटी, ट्रिपलआईटी, एनआईटी, एआईसीटीई और यूजीसी से संबंधित कॉलेजाें के छात्रों को गांव की समस्याओं पर काम करना होता है।
 अभी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए इंटर्नशिप में कुछ क्रेडिट अंक देने का प्रावधान है। 
उन्नत भारत अभियान से जुड़े अधिकारियों का मानना है कि इसके लागू होने से संस्था की फैकल्टी गांव में काम करने के लिए प्रोत्साहित हाेगी। 

Online tutor job : know Educational Qualifications, Earnings and all about

उन्नत भारत अभियान के नेशनल काेऑर्डिनेटर और आईआईटी दिल्ली के प्रोफेसर वीरेन्द्र कुमार विजय ने बताया कि अभी 2214 संस्थाओं ने करीब 11 हजार गांवाें को गोद लिया है। लेकिन इसके ठोस परिणाम नहीं मिल पा रहे थे। कई बार छात्र पढ़ाई और परीक्षा की बात कहकर गांव से जुड़े प्रोजेक्ट को बीच में रोक दे रहे थे। 

Top 11 + Legitimate online jobs that pay you daily or weekly!


ऐसे में उन्हें शिक्षक ही प्रोत्साहित कर सकता है। इसलिए अब शिक्षकों को इससे जोड़ने की तैयारी की गई है।
 उन्हें पदोन्नत कर इसके लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। अगले दो साल में इस अभियान के जरिए पांच हजार संस्थाओं से 25 हजार गांवों को जोड़ने की योजना बनाई जा रही है।



                          साभार अमर उजाला

Comments

Popular posts from this blog

आईआईसीटी भर्ती2018 ; टेक्निशियन के पदों पर आवेदन

शिक्षामित्रों के शिक्षक पद पर समायोजन में टीईटी का प्रतिबंध अनुचित ; शिक्षामित्रों का ज्वलंत प्रकरण पर विशेष समीक्षा

सैनिक स्कूल में टीजीटी, एलडीसी, यूडीसी सहित अनेक पदों पर भर्तियाँ, 29 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

79 हजार शिक्षकों की भर्ती अधर में ; 15वां संशोधन हाईकोर्ट से निरस्त होने के कारण सपा सरकार में एकेडमिक रिकार्ड के आधार पर नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों की सांस अटकी

BSF sub-inspector and head constable, invites applications for a total of 230 vacant positions

संघ लोक सेवा आयोग में 796 पदों पर भर्तियां, स्नातक पास वाले करें आवेदन 03 मार्च, 2020 तक

स्कूलों का वार्षिक कैलेंडर होगा तैयार ; पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद व अन्य गतिविधियों का भी समय होगा निर्धारण

SBI में विशेषज्ञ कैडर अधिकारी के 38 पदों की भर्ती, इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन