69 हजार शिक्षक भर्ती : हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्न हटाए गए, शिक्षक भर्ती का परिणाम भी दो-तीन दिन में संभावित

परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापक भर्ती की लिखित परीक्षा की अंतिम उत्तरमाला शनिवार सुबह लगभग पौने 11 बजे जारी कर दी गई।
 चारों सीरीज की उत्तरमाला वेबसाइट atrexam.upsdc.gov.in पर 17 मई तक उपलब्ध रहेगी।

How to make Career in Finance? Know Course, Job, Salary and all about

 सूत्रों के अनुसार परिणाम दो-तीन दिनों में यानि बुधवार तक जारी हो सकता है।
 हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्न कोर्स से बाहर होने के कारण उन्हें हटा दिया गया है।
इन तीनों प्रश्नों पर सभी अभ्यर्थियों को एकसमान रूप से एक-एक (कुल तीन-तीन) नंबर दिए जाएंगे या फिर प्रश्नों को हटाकर 147 नंबर पूर्णांक के आधार पर परिणाम तैयार होगा, इसका निर्णय परीक्षा समिति की बैठक में होगा।

Front office course ; Best career option after 12th pass

 वैसे पूरी संभावना सभी अभ्यर्थियों को एक-एक नंबर मिलने की है। 
तीन प्रश्न हटाकर 147 नंबर पूर्णांक के आधार पर परिणाम जारी करने में कटऑफ अंक 97/90 से घटाना पड़ेगा जिसमें विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है।
 सबको तीन-तीन अंक देने में कोई विवाद की स्थिति नहीं होगी। 
6 मई को हाईकोर्ट की डबल बेंच का फैसला आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक सप्ताह में भर्ती पूरी करने का आदेश दिया है।

Top 10 + Sites that Get Paid to read books and write reviews

 भर्ती परीक्षा 6 जनवरी 2019 को हुई थी। उसके बाद 8 जनवरी 2019 को उत्तरमाला जारी करते हुए 11 जनवरी 2019 की शाम 6 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति ली गई और विषय विशेषज्ञों की कमेटी गठित कर आपत्तियों का निस्तारण किया गया।
 आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम उत्तरमाला जारी होने से पहले कटऑफ को लेकर विवाद हो गया।

Comments

Popular posts from this blog

69 हजार शिक्षक भर्ती Answer Key : आज जारी होगी उत्तरमाला, अगले सप्ताह जारी हो सकता है रिजल्ट

Recruitment to the post of Technician 'B' (Civil), Technician 'B' (Electrical) and Junior Hindi Translator

केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कई विभिन्न पदों पर भर्तियाँ, 17 जुलाई, 2020 तक करें आवेदन

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई

शिक्षामित्रों को टीईटी से छूट के लिए एनसीटीई को भेजा पत्र : मामला केंद्र के अधीन

प्रतियोगियों में किस कदर अविश्वास ; आयोग पर चल रहे 3116 मुकदमे

आर्मी भर्ती रैली 2020 : 8वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

शिक्षक पात्रता परीक्षा ; लागू होगा समान पाठ्यक्रम, एनसीटीई ने खराब नतीजों को देखते हुये सुधार की दिशा में उठाया कदम

उत्तर प्रदेश डाक सर्कल ग्रामीण डाक सेवक का परिणाम जारी, यहाँ करें चेक