100 राजकीय इंटर कॉलेजों में होंगी व्यावसायिक शिक्षा देने के लिए अनुदेशकों की नियुक्तियां 

जिला विद्यालय शिक्षकों को भेजे निर्देश
                  प्रदेश के 100 राजकीय इंटर कॉलेजों में व्यावसायिक शिक्षा देने के लिए अनुदेशकों की नियुक्तियां विभागीय स्तर पर न करते हुए प्राइवेट एजेंसियों के माध्यम से कराई जाएंगी।
                  उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक चंद्र प्रकाश त्रिपाठी ने इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश भेज दिया है।
                    उन्होंने कहा है कि प्रदेश के कुछ जिलों में उद्यमिता विकास संस्थान व नई दिल्ली की विजन इंडिया स्टाफिंग प्राइवेट लिमिटेड को काम दिया गया है।
इन चार ट्रेंडों के लिए दी अनुमति
                      केंद्र सरकार रिवाइज्ड व्यावसायिक शिक्षा योजना के अंतर्गत यूपी के 100 राजकीय इंटर कॉलेजों में चार नए ट्रेडों रिटेल मैनेजमेंट, आईटी, सिक्योरिटी व ऑटो मोबाइल में पढ़ाई शुरू कराने की अनुमति दी है।
                      इन ट्रेडों में छात्रों को शिक्षा देने के लिए व्यावसायिक अनुदेशकों को रखा जाना है। पहले चरण में प्रत्येक राजकीय इंटर कॉलेजों में 25-25 छात्रों को व्यावसायिक शिक्षा दी जाएगी। इसके आधार पर ही अनुदेशकों का चयन किया जाएगा।
                       जिला विद्यालय निरीक्षक छात्र संख्या के आधार पर संबंधित जिले के लिए नामित एजेंसी को व्यावसायिक अनुदेशक रखने का प्रस्ताव भेजेंगे। एजेंसी से उपलब्ध कराए गए व्यावसायिक अनुदेशकों के माध्यम से जल्द से जल्द शिक्षण कार्य शुरू कराया जाएगा।


Kewards ; teachers,TET,trade,
anudeshak


Comments

Popular posts from this blog

बैंक में पीओ की निकली 330 वैकेंसी, जल्दी करें आवेदन ; अंतिम तिथि 27 सितंबर 2018

खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) 2019 : ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू, प्री और मेंस का पाठ्यक्रम भी जारी

सैनिक स्कूल में टीजीटी, एलडीसी, यूडीसी सहित अनेक पदों पर भर्तियाँ, 29 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग में डायरेक्टर,मैनेजर और एडवाइजर के पदों पर भर्ती

विशिष्ट बीटीसी 2005 : चयनित सहायक अध्यापकों को पुरानी पेंशन योजना मामला

शिक्षामित्रों को भारी राहत ; सरकार को और शिक्षामित्र भर्ती न करने का आदेश 

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

रेलवे में 4000 से ज्यादा पदों पर भर्तियाँ, 10वीं पास के लिए बिना परीक्षा और इंटरव्यू के नौकरी का सुनहरा मौका

स्कूलों का वार्षिक कैलेंडर होगा तैयार ; पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद व अन्य गतिविधियों का भी समय होगा निर्धारण

शिक्षामित्रों ने टीईटी-15 के लिए कसी कमर ; शिक्षामित्र संघ ने सभी जिला एवं मंडल अध्यक्ष को लिखी चिळी